Greater Noida: खाली प्लॉट में मिला महिला का सड़ा-गला शव, पति फरार, जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में स्थित ग्रेटर नोएडा से एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां कथित तौर पर शुक्रवार के दिन महिला का शव मिला है। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।;
Greater Noida: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में स्थित ग्रेटर नोएडा से एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां कथित तौर पर शुक्रवार के दिन एक महिला का शव मिला है। इस शव के मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह घटना ग्रेटर नोएडा स्थित नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के बागपुर गांव की है। जहां गड्ढे में महिला का शव पड़ा मिला। वहीं, शव की पहचान सरिता पति काम्बख्शपुर निवासी जोगिंदर के रूप में हुई है। महिला के पति ने बीते 9 मार्च को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं, 31 मार्च को सेक्टर 155 में पानी की टंकी के पास महिला का शव जमीन में दबा हुआ मिला है। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस मामले को लेकर एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि महिला का शव पूरी तरीके से मिट्टी में दबे होने के कारण सड़ गया था, जिससे शव का पहचान करना मुश्किल था, लेकिन महिला के पहने वस्त्र से उसकी पहचान की गई। महिला की पहचान सरिता 26 और पत्ति जोगिंदर के रूप में की गई है। वह काम्बख्शपुर गांव की निवासी है।
वहीं, नोएडा के एसपी अरविंद कुमार ने कहा कि जोगिंदर और उसके रिश्तेदारों पर 15 मार्च को मृतक महिला के भाई ने दहेज उत्पीड़न व मारकर शव गायब करने के मामले में पुलिस से शिकायत की थी। शव सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची है। महिला के शव को जमीन से बाहर निकालाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, मृतक महिला के ससुराल पक्ष के 7 लोग फरार हैं।