सपा सांसद बर्क ने 'हर घर तिरंगा' अभियान पर दिया विवादित बयान, प्रमोद कृष्णम ने अखिलेश को घेरा

समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने 'हर घर तिरंगा' अभियान पर ऐसा विवादित बयान दे दिया है, जिसकी चौतरफा आलोचना हो रही है। पढ़िये रिपोर्ट...;

Update: 2022-08-03 13:04 GMT

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क (Shafiqur Rahman Burke) ने 'हर घर तिरंगा' (Har Ghar Tiranga) अभियान पर ऐसा विवादित बयान दे दिया है, जिसकी चौतरफा आलोचना हो रही है। यह पहला मौका नहीं है, जब बर्क ने विवादित बयान दिया है। इससे पहले भी विवादित बयान देकर सुर्खियों में रहे हैं। यह पहला मौका है, जब कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम (Pramod Krishnam) ने भी टिप्पणी पर रोष जताया है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से इस संबंध में सवाल भी पूछा है।

कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने क्या कहा, इससे पहले बता देते हैं कि सपा सांसद शफीकुर्रहममान बर्क ने ऐसा क्या कहा, जिससे लोग उन्हें लताड़ रहे हैं। दरअसल, सपा सांसद शफीकुर्रहान बर्क ने 'हर घर तिरंगा' अभियान पर टिप्पणी देते हुए कहा कि यह मुल्क का झंडा है। मुल्क वाले इसे लगाते हैं। बीजेपी सरकार की ओर इशारा करते हुए कहा कि वे तो हमें मुल्क का नहीं मानते। हमारी देशभक्ति झंडे पर नहीं है।

उन्होंने कहा कि हमारी देशभक्ति कुर्बानी पर है। इस देश के लिए हम क्या कुर्बानी दे रहे हैं, क्या कुर्बानी दी है और क्या कुर्बानी देंगे, यह महत्वपूर्ण है। हर घर तिरंगा के सवाल पर उन्होंने कहा कि संविधान में कहीं भी तिरंगा घरों पर फहराए जाने को अनिवार्य नहीं किया गया है। फिर इस प्रकार के अभियान की क्या जरूरत? अगर कोई चाहता है तो लगाए और नहीं चाहता तो न लगाए।

प्रमोद कृष्णम ने अखिलेश यादव को घेरा

शफीकुर्रहमान बर्क का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स बर्क की आलोचना कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने भी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को घेरा है। उन्होंने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ' अखिलेश यादव बताएं, क्या अपने सांसद शफीकुर्रहमान बर्क की बात से सहमत हैं।'

बता दें कि शफीकुर्रहमान बर्क इससे पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं। इस बार हर घर तिरंगा अभियान पर सवाल उठाया है। वह भी तब, जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव एक दिन पहले ही 9 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने की अपील कर चुके हैं। बावजूद इसके वो विवादित टिप्पणी करने की आदत से बाज नहीं आए। 

Tags:    

Similar News