Mulayam Singh Yadav funeral: 'नेताजी अमर रहे' के लग रहे नारे, एक झलक पाने को छतों पर चढ़े लोग, देखिये वीडियो

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह के पार्थिव शरीर को सैफई के मेला ग्राउंड में रखा गया है। नेताजी की अंतिम यात्रा में भारी जनसमूह उमड़ा। सैफई का शोकयुक्त माहौल 'मुलायम सिंह यादव जिंदाबाद' और 'नेताजी अमर रहे' के उद्घोषों से गुंजायमान हो गया। पढ़िये रिपोर्ट...;

Update: 2022-10-11 05:50 GMT

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह के पार्थिव शरीर को सैफई के मेला ग्राउंड में रखा गया है। नेताजी की अंतिम यात्रा में भारी जनसमूह उमड़ा। सैफई का शोकयुक्त माहौल 'मुलायम सिंह यादव जिंदाबाद' और 'नेताजी अमर रहे' के उद्घोषों से गुंजायमान हो गया। नेताजी की एक झलक पाने को कुछ लोग पेड़ पर चढ़ गए तो कई लोगों ने घरों की छतों से अपने प्रिय नेता का आखिरी दीदार किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने बीते कल यानी सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में सुबह 8:16 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर जब सैफई पहुंची तो यहां का हर शख्स दुखी और बेबस नजर आया। मुलायम सिंह यादव ने सैफई के विकास के लिए जो कुछ किया, उसे भूला पाना किसी के बस की बात नहीं है।

यही वजह रही कि आज जब नेताजी के पार्थिव शरीर को सैफई लाया गया तो हर शख्स की आंखें नम दिखीं। कई लोग बिलखते नजर आए तो कई नेताजी से जुड़ी अपनी यादों को साझा करते दिखाई दिए। धरती पुत्र कहे जाने वाले मुलायम सिंह यादव का आज दोपहर तीन बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। पीएम नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत कई दिग्गज नेता यहां पहुंचकर नेताजी को आखिरी विदाई देंगे। 

Tags:    

Similar News