UP Weather Today: यूपी में भीषण गर्मी का प्रकोप, आगरा 42.8 डिग्री के साथ बना सबसे गर्म जिला, जानिये कौन से 'शहर ठंडे'
Mousam Ki Jankari: उत्तर प्रदेश में आगरा 42.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला बन गया है। आईएमडी के मुताबिक अगले सप्ताह तक कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक का और इजाफा हो सकता है।;
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भीषण गर्मी (Scorching Heat) का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। एक ओर जहां अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) तेजी से ऊपर बढ़ रहा है तो वहीं लोगों को लू (Heat Wave) के थपेड़ों का भी सामना करना पड़ रहा है। चिंताजनक बात यह है कि अगले एक सप्ताह में पारा दो से तीन डिग्री और ज्यादा बढ़ सकता है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो आगरा (Agra Weather) सर्वाधिक तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला मिला है, वहीं मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar Weather) सबसे कम न्यूनतम तापमान के साथ ठंडा है।
आईएमडी (IMD) के अनुसार आगरा में पिछले 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियज दर्ज हुआ है। कानपुर एयरफोर्स में 42.7, फुरसतगंज में 41.4, कानपुर में 40, झांसी और हमीरपुर में 42.2 डिग्री, अलीगढ़ में 41, बांदा में 40.8, फैजाबाद में 40.5 और लखीमपुर खीरी में 40.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ है।
लखनऊ में भी पड़ रही भीषण गर्मी
राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज हुआ है। यह सामान्य तापमान के मुकाबले 4 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान यहां 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। अन्य शहरों की भांति राजधानी में भी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।
न्यूनतम तापमान में मुजफ्फरनगर ठंडा
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश का सबसे न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर में दर्ज हुआ है। यहां का न्यूनतम तापमान तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। सर्वाधिक गर्म के रूप में दर्ज आगरा का न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। अलीगढ़ में 21.4, बहराइच में 24.5, बलिया 23, बाराबंकी 21, बरेली 18.7, बिजनौर 20, इटावा 22.2, फैजाबाद 17.5 और फुसरतगंज का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। झांसी में 20.5, कानपुर में 20.2, कानपुर एयरफोर्स में 22.3 डिग्री, लखीमपुर खीरी में 22.0 डिग्री पारा दर्ज हुआ है। अन्य शहरों में भी 19 डिग्री से ऊपर ही न्यूनतम पारा चल रहा है।