UP में आज से शुरू हुई धान की खरीद, इस MSP रेट पर बिक रही खरीफ की फसल

उत्तर प्रदेश में आज से खरीफ सीजन की फसलों की खरीदी शुरू होने जा रही है। किसान तय MSP रेट पर क्रय केंद्रों में अपनी धान की फसल को बेचना शुरू करेंगे। खाद्य विभाग की ओर से धान खरीदी शुरू करने के लिए तैयारियां पूरी कर रखी है।;

Update: 2022-10-01 08:28 GMT

Uttar Pradesh Paddy Purchase: देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) में आज से धान फसल की खरीद (paddy crop purchase) शुरू होने जा रही है। खाद्य एवं रसद विभाग (Food and Logistics Department) ने किसानों की सुविधा के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली है। जरूरत के अनुसार, क्षेत्रों में धान खरीद केंद्र (Paddy procurement centers) बनाए गए हैं। केंद्र सरकार की ओर से जारी एमएसपी रेट (MSP Rate) पर धान की खरीदी की जा रही है।

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में मूल्य समर्थन योजना के तहत आज 1 अक्टूबर से उत्तर प्रदेश के आठ मंडलों में धान की खरीद शुरू हो गई है। धान फसल की खरीद को लेकर आठों मंडलों के आयुक्तों और संबंधित जिलाधिकारियों को खाद्य एवं रसद विभाग जरूरी निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि साल 2022-23 के लिए केंद्र सरकार ने धान की सामान्य श्रेणी के लिए 2040 रुपये और ग्रेड-ए के लिए 2060 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य तय किया है। इसी रेट पर किसान धान की फसल को बेचेंगे। ध्यान रहे कि आज से यूपी के केवल इन मंडलों में ही धान की खरीद की जा रही है। आने वाले शनिवार और कुछ जिलों में 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी।

किसान पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य

धान क्रय केंद्रों पर धान की बिक्री करने के लिए किसानों को खाद्य विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। बीते दिन शुक्रवार तक 85,837 पोर्टल पर धान बेचने के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं। क्रय केंद्रों पर बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद ई-पाश मशीन के जरिये धान की खरीद की जाएगी। किसानों को बिक्री के 72 घंटों के अंदर पैसे मिल जाएंगे। उत्तरप्रदेश में खाद्य विभाग की विपणन शाखा, उप्र कोआपरेटिव फेडरेशन, उप्र कोआपरेटिव यूनियन, उप्र उपभोक्ता सहकारी संघ, उप्र राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद और भारतीय खाद्य निगम क्रय केंद्रों पर धान की खरीद करेंगे। 

Tags:    

Similar News