लखनऊ में पद्म भूषण बछेंद्र पाल ने सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट, जानिये इनके बारे में... मेरठ की बेटी रूपल को भी दी बधाई

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जहां विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स में दो पदक जीतने वाली मेरठ की रूपल को बधाई दी तो वहीं पद्म भूषण बछेंद्री पाल ने सीएम से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।;

Update: 2022-08-06 08:23 GMT

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) में रहने वाले किसान की बेटी रूपल चौधरी (Roopal Choudhary) ने विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World U20 Athletics Championships) में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की। उधर, पद्मश्री, अर्जुन अवॉर्डी एवं पद्म भूषण बछेंद्री पाल (Padma Bhushan Bachendri Pal) ने आज सीएम योगी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनके साथ उनकी टीम भी मौजूद रही।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेरठ की रहने वाली रूपल ने विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शुक्रवार को महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता है। इससे पहले उन्होंने चार गुणा 400 मीटर रिले में रजत पदक हासिल किया था। सीएम योगी ने रूपल को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी विश्व चैंपियनशिप में दो पदक प्राप्त करने वाली रूपल जी पहली भारतीय एथलीट हैं। उन्होंने कहा कि रूपल जी ने अपनी प्रतिभा, लगन व परिश्रम के बल पर बेहतरीन प्रदर्शन कर दुनिया में देश व प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए भी कामना की।

पद्मश्री बछेंद्री पाल ने की शिष्टाचार भेंट

पद्मश्री, अर्जुन अवॉर्डी एवं पद्म भूषण बछेंद्री पाल जी और उनकी टीम आज सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर पहुंची और उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सीएम योगी ने ODOP उत्पात उपहार स्वरूप दिए। बता दें कि बछेंद्री पाल पहली भारतीय महिला है, जिन्होंने 1984 में माउंट एवरेस्ट को फतेह किया था। उनका जन्म 24 मई 1954 को हुआ था।

बछेंद्री को अपने जीवन में सर्वप्रथम पर्वतरोहण का मौका 12 साल की उम्र में मिला था। उस समय उन्होंने अपने स्कूली दोस्तों के साथ 400 मीटर की चढ़ाई की थी। 1984 में जब भारत का चौथा एवरेस्ट अभियान शुरू हुआ तो भारतीय टीम में बछेंद्री भी शामिल थीं। उन्होंने 23 मई 1984 में दोपहर 1:07 बजे 29,028 फुट की ऊंचाई पर इस टीम ने एवरेस्ट भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। एवरेस्ट की चोटी पर पहला कदम बछेंद्री ने रखा और पहली भारतीय महिला बन गई थीं।

Tags:    

Similar News