Afreen Fatima: मास्टरमाइंड जावेद की बेटी आफरीन ने अपनी लोकेशन बताई, ट्विटर पर लिखा, 'लिंचिस्तान'
प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद उर्फ पंप की बेटी आफरीन फातिमा आफरीन जेएनयू स्टूडेंट यूनियन की काउंसलर हैं। वे पहले भी कई सरकार विरोधी प्रदर्शनों में शामिल रही हैं। हालांकि इस बार जो लिखा है, उसे देश विरोधी कृत्य माना जा रहा है। पढ़िये यह रिपोर्ट...;
प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद उर्फ पंप की बेटी आफरीन फातिमा ने ट्विटर पर अपनी लोकेशन की जगह लिखने की बजाय 'लिंचिस्तान' लिखा है। यह कृत्य देश विरोधी माना जा रहा है। उधर, प्रयागराज पुलिस ने फिर से स्पष्ट किया है कि हिंसा में केवल किसी भी निर्दोष को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। केवल उन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रयागराज समेत कई जिलों में 10 जून को जुमे की नमाज के उपरांत हिंसा भड़की थी। प्रदर्शनकारियों ने जहां पुलिस पर पथराव किया तो वहीं कई सार्वजनिक के साथ ही आम लोगों की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया। प्रयागराज में सबसे ज्यादा हिंसा हुई।
पुलिस ने जावेद मोहम्मद उर्फ पंप को मास्टरमाइंड बताया था। इसके बाद प्रशासन ने अवैध निर्माण कार्रवाई ढहाने की कार्रवाई में जावेद मोहम्मद का घर भी जद में आ गया। तब से विपक्ष के कई नेता सीएम योगी की सरकार पर हमला बोल रहे थे। वहीं जावेद की बेटी आफरीन फातिमा ने भी बयान दिया था कि उनके घर को निशाना बनाया गया है। कहा गया कि यह घर उनकी मां के नाम थी, लेकिन ढहा दिया गया।
अब आफरीन फातिमा ने ट्विटर पर ऐसा काम कर दिया है, जो कि देश विरोधी कृत्य माना जा रहा है। उसने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी लोकेशन की बजाय लिंचिस्तान लिखा है। आफरीन के इस कृत्य को लेकर सोशल मीडिया पर बहस चल रही है। मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया जा रहा है कि जांच एजेंसियां इस मामले की जांच कर रहे हैं।
बता दें कि फातिमा आफरीन दिल्ली की जेएनयू की छात्रा है। वे जेएनयू स्टूडेंट यूनियन की काउंसलर भी हैं। वे पहले भी कई सरकार विरोधी प्रदर्शनों में शामिल रही हैं।