UP Assembly Elections 2022 : प्रियंका गांधी ने किया बड़ा ऐलान, बोली- सभी सीटों पर अपने दम पर लड़ेंगे चुनाव
अगली साल उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होने है। इसको लेकर प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कांग्रेस (Congress) की कमान संभाली है।;
अगली साल उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होने है। इसको लेकर प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कांग्रेस (Congress) की कमान संभाली है। इसी बीच प्रियंका ने चुनाव के मद्देनजर बड़ा ऐलान किया है। बुलंदशहर (Bulandshahr) में संकल्प सम्मेलन लक्ष्य 2022 कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी।
अगर कांग्रेस को जीतना है, तो पार्टी अपने दम पर जीतेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी राज्य की हर सीट के लिए एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता को मैदान में उतारेगी। वही प्रियंका गांधी ने विपक्षी समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी में न तो सपा (sp) लड़ रही है और न ही बसपा(bsp), सिर्फ कांग्रेस लड़ रही है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि चाहे कोरोना वायरस हो या कोई और संकट, कांग्रेस के कार्यकर्ता ही हैं जो लोगों की मदद के लिए आगे आते हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या सपा या बसपा के लोग उन्नाव, लखीमपुर खीरी या हाथरस की घटनाओं के खिलाफ खड़े हुए? कांग्रेस लड़ी। प्रियंका ने आगे कहा कि जिन्होंने आजादी की लड़ाई नहीं लड़ी वे आजादी का सम्मान नहीं कर सकते।
घर बनाने वाले व्यक्ति के मन में घर के प्रति अलग तरह का प्यार होता है, लेकिन जब आगे आने वाली पीढ़ी को वह मुफ्त में मिल जाता है। तो उसके मन में एक अलग तरह का भाव होता है। वही प्रियंका ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इसीलिए वे आजादी के महत्व को नहीं समझ पा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस न केवल विकास लाई उसके साथ हम सद्भाव भी लाए।
उन्होंने कहा कि हमने पंक्ति के अंत में खड़े व्यक्ति को प्राथमिकता दी है और हमारी हर नीति में हमेशा पिछड़ों को प्राथमिकता दी गई है। वही प्रियंका ने पंडित नेहरू (Pandit Nehru) को उनकी जयंती पर याद किया और कहा कि उन्होंने अपनी किताब में भारत माता की जय के नारे के बारे में लिखा था। भारत माता की जय ( Bharat Mata Ki Jai) का नारा यानी जय किसान, जय सैनिक, जय कार्यकर्ता, जय महिला। उस स्वतंत्रता का अर्थ था संवैधानिक स्वतंत्रता, वित्तीय स्वतंत्रता और लोकतंत्र की व्यापकता। उन्होंने कहा कि जब मैं यूपी आती हूं तो मुझे लगता है कि बीजेपी (BJP) आजादी का मतलब नहीं समझती है।