LIC एजेंट की हत्या मामले में प्रियंका गांधी हुईं योगी पर हमलावर, कहा- 5 दिन तक हाथ पर हाथ धरे बैठी रही पुलिस
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में हुई एलआईसी एजेंट की हत्या पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर योगी सरकार पर उंगली उठाई है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि पुलिस इस मामले में छानबीन करने के बजाय किडनैपिंग साबित करने में लगी रही।;
उत्तर प्रदेश में रेप और हत्या की घटना आम खेल बनता जा रहा है। वहीं, विपक्ष पार्टी भी लगातार ऐसी मुद्दे को उठाकर योगी सरकार पर निशाना साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हालांकि सरकार किसी की भी हो, विपक्ष का काम है मुद्दा उठाना।
और लगातार हो रही घटना से जनता को रूबरू करवाना। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर योगी सरकार पर हमलावर होते नजर आई है। उत्तर प्रदेश के औरेया में हुई एलआईसी एजेंट मनोज दुबे की किडनैपिंग और हत्या पर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधा है।
ट्वीट के जरिए योगी सरकार पर निशाना
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि यूपी पुलिस इस मामले में छानबीन करने के बजाय 5 दिन तक गुमशुदगी साबित करने में जुटी रही। इस पांच दिन के बाद एलआईसी एजेंट मनोज दुबे की हत्या की खबर सुनने को मिलती है।
प्रियंका गांधी ने आगे लिखा कि औरैया में मनोज दुबे की हत्या हो गई। उनके परिवारजनों का वीडियो देखकर बहुत दुख हुआ। परिजनों और पत्रकारों के अनुसार अपहरण के इस केस को पुलिस 5 दिन तक गुमशुदगी साबित करती रही और हाथ पर हाथ धरे बैठी रही।
क्या यही यूपी सरकार का अपराध कम करने का तरीका है?
परिजनों का आरोप- पुलिस मामले को गुमशुदगी करने में जुटी रही
जानकारी के लिए आपको बता दें कि औरैया के रहने वाले एलआईसी एजेंट मनोज दुबे सोमवार से ही लापता थे। इस घटना को हुए पांच दिन बीत गए लेकिन यूपी पुलिस उसकी छानबीन करने के बजाय गुमशुदा साबित करने में जुटी रही।
इस बीच शुक्रवार को एलआईसी एजेंट मनोज दुबे का शव क्षत-विक्षत रेलवे ट्रैक पर मिला था। इस मामले में मनोज दुबे के परिजनों का आरोप है कि पुलिस को इस मामले के बारे में जानकारी दी तो पुलिस इसे गुमशुदगी साबित करने में जुटी रही।