UP Election 2022 : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया मोदीनगर में मतदाता संवाद, कहा- हम मंदिर बनाएंगे, देश भी बनाएंगे

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी पर लोगों को भ्रमित करने का भी आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने आने वाले चुनाव में बीजेपी की भारी जीत का भी दावा किया।;

Update: 2022-01-27 11:23 GMT

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने आज यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) के लिए चुनाव प्रचार अभियान के तहत मोदीनगर (Modinagar) में मतदाता संवाद किया। इस दौरान जहां राजनाथ सिंह ने बीजेपी (BJP) की ओर से यूपी में कराए गए कार्यों को समक्ष रखा, वहीं समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप भी लगाया।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया का कोई मां का लाल इस सच्चाई को नहीं नकार सकता कि मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत की प्रतिष्ठा अंतरराष्ट्रीय जगत में बढ़ी है।

उन्होंने आगे कहा कि हम मंदिर बनाएंगे, देश भी बनाएंगे और देश की विरासत को भी सुरक्षित रखेंगे। इस दौरान उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में जिन्ना का नाम नहीं लिया जाना चाहिए, किसानों के गन्ना का नाम लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा ने हमेशा से लोगों को भ्रमित करने का काम किया है। रोजगार के मुद्दे पर भी सपा ने युवाओं को भ्रमित किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी जीतकर आएगी।

इससे पूर्व राजनाथ सिंह ने राजनाथ सिंह ने ऐतिहासिक और पौराणिक सीकरी महामाया मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। उन्होंने यहां पर ऐतिहासिक वट वृक्ष पर माल्यार्पण कर स्वाधीनता सेनानियों को भी नमन किया। बता दें कि यूपी के विधानसभा चुनाव जीतने के लिए बीजेपी ने पार्टी के स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार रखा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज जहां मेरठ में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया, वहीं शाम को ग्रेटर नोएडा में भी मतदाता संवाद करेंगे। उनके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी कमान रखी है। साथ ही तमाम नेता भी लोगों तक बीजेपी के कार्यों से अवगत कराने के साथ ही विपक्षी दलों पर भी जमकर निशाना साध रहे हैं। 

Tags:    

Similar News