कन्नौज सड़क हादसे में पांच साधु घायल, योगी सरकार ने दिए मदद के आदेश
उत्तर प्रदेश के कन्नौज सड़क हादसे में पांच साधु घायल हो गए। जिसमें दो साधुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।;
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में पांच साधु घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। इसमें से दो साधुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायलों में से 4 साधू बेला बंसई, श्यामदास, रामू और चमनदास राजस्थान अजमेर किशनगढ़ के रहने वाले हैं। यह घटना आगरा लखनऊ एक्सप्रेस के थाना तालग्राम की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को तुरंत संज्ञान में लेते हुए प्रशासन को मौके पर पहुँचकर घायलों साधुओं को मदद करने का निर्देश दिया है।
यह घटना सोमवार सुबह को हुई है। बताया जा रहा है कि सभी साधु राजस्थान से कन्नौज गंगा स्नान करने जा रहे थे। इस दौरान आगरा लखनऊ एक्सप्रेस के पास कार का टायर फट गया। इससे कार अमोलर अंडरपास पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
जिसके चलते सात साधु घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती किया गया है। जिसमें से दो साधुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। अमोलर के चौकी प्रभारी राजेश प्रताप सिंह के मुताबिक, कार को औरैया बेला बंसई निवासी भोलेदास चला रहा था।