समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शेयर किया वीडियो, क्वारंटाइन सेंटर की खोली पोल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें योगी सरकार के अस्पतालों की पोल खोलती हुई नजर आ रही है।;

Update: 2020-07-19 11:40 GMT

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें योगी सरकार के अस्पतालों की पोल खोलती हुई नजर आ रही है। अखिलेश यादव ने अपने फेसबुक हैंडल से क्वारंटाइन सेंटर की का वीडियो शेयर किया है। जिसमें छत से पानी गिर रहा है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने फेसबुक हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें योगी सरकार के एक अस्पताल में क्वारंटाइन सेंटर में इलाज कर रहे मरीजों की छत से बरसात का पानी गिर रहा है। इस वीडियो को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

योगी सरकार की अस्पताल व्यवस्था को लेकर निशा opअखिलेश यादव ने योगी सरकार के अस्पतालों की खस्ता हालत को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में अस्पतालों में इतनी अव्यवस्था है कि वह बीमारी के घर बीमारी के घर बन गए हैं। यहां मरीज ठीक होने के बजाय मर जाते हैं। कहा कि कोरोना संकट के नियंत्रण के बजाय सरकार अपने संख्या को लेकर दावा कर रही है। वहीं दूसरी तरफ अस्पतालों में पर्याप्त सुविधाएं मरीजों को नहीं मिल रही है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए। राज्य में अस्पतालों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि विस्थापित श्रमिक बिना रोजगार के गांव-गांव भटक रहे हैं। आखिर प्रदेश की सरकार इतनी लापरवाह कैसे बन सकती है।

योगी सरकार पर अखिलेश का निशाना

वहीं दूसरी तरफ अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना भी साधा था। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से राज्य का विकास रुक गया है। सीएम मीटिंग करते रहते हैं और अधिकारी लापरवाही दिखाते हैं। सत्ता के नशे में डूबे अहंकारी भाजपा नेतृत्व को होश ही नहीं है कि प्रदेश डूब रहा है। भाजपा जनता के डूबने का भी जश्न मना रही है।

मां बेटी की आत्महत्या की कोशिश मामले को लेकर अखिलेश ने निशाना साधा

अखिलेश यादव ने मां बेटी की आत्महत्या के मामले को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस समाज के हर वर्ग में असंतोष है। इतने संवेदनहीन सरकार कैसे काम कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि योगी सरकार में इस तरह की घटनाएं इससे पहले भी सामने आ चुकी है। अभी हाल ही में लोग भवन के सामने मां बेटी के आत्महत्या की घटना से प्रदेश सरकार जागी है। क्या प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है या फिर इतने बड़े घटना मुख्यमंत्री के आवास के सामने होती है और इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं।

योगी सरकार की अस्पताल व्यवस्था को लेकर निशा अखिलेश यादव ने योगी सरकार के अस्पतालों की खस्ता हालत को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में अस्पतालों में इतनी अव्यवस्था है कि वह बीमारी के घर बीमारी के घर बन गए हैं। यहां मरीज ठीक होने के बजाय मर जाते हैं। कहा कि कोरोना संकट के नियंत्रण के बजाय सरकार अपने संख्या को लेकर दावा कर रही है। वहीं दूसरी तरफ अस्पतालों में पर्याप्त सुविधाएं मरीजों को नहीं मिल रही है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए। राज्य में अस्पतालों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि विस्थापित श्रमिक बिना रोजगार के गांव-गांव भटक रहे हैं। आखिर प्रदेश की सरकार इतनी लापरवाह कैसे बन सकती है। 

Tags:    

Similar News