UP Assembly Election 2022: कांग्रेस की पोस्टर गर्ल ने प्रियंका गांधी को घेरा, पार्टी को बताया महिला विरोधी, कहा- मेरा तो...
कांग्रेस नेत्री और लड़की हूं लड़ सकती हूं की पोस्टर गर्ल डॉ प्रियंका मौर्य ने कांग्रेस में टिकट नाम पर लगाये धांधली के आरोप। कहा- पार्टी ने किया मेरे नाम का इस्तेमाल।;
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देकर सुर्खियों में आई कांग्रेस पर अब उन्हीं की पोस्टर गर्ल ने गंभीर आरोप लगाये हैं। इतना ही नहीं लड़की हू लड़ सकती हूं पोस्टर में सबसे आगे दिख रही डॉ प्रियंका मौर्य (Dr Priyanka Maurya) ने पार्टी के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने टिकट के लिए रुपये मांगने से लेकर टिकट (Ticket) में धांधली के आरोप लगाये हैं। इतना ही उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पार्टी ने मेरा इस्तेमाल किया है। पार्टी महिला विरोधी है।
पार्टी पर लगाया धोखा करने का आरोप
लखनऊ के सरोजनी नगर से टिकट का दावा कर रही कांग्रेस नेत्री डॉ प्रियंका (Congress Leader Dr Priyanka) को पार्टी ने लड़की हू लड़ सकती हूं स्लोगन के साथ अपना पोस्टर गर्ल तो बना दिया, लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया। डॉ प्रियंका मौर्या ने पार्टी के सचिव संदीप सिंह पर धांधली के आरोप लगाये हैं। इतना ही उन्होंने साफ कि कांग्रेस पार्टी ने मेरे नाम का इस्तेमाल किया है। मुझे यूज किया गया है। यह पार्टी महिला हितेशी नहीं महिला विरोधी है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि पार्टी में टिकट पहले से तय थे। सिर्फ दिखावे के लिए सारा खेल चल रहा था।
सोशल मीडिया पर डॉ प्रियंका ने खोला मोर्चा
वहीं डॉ प्रियंका मौर्य ने कांग्रेस के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया है। ट्वीटर पर टिकट का पोल खोल हैशटैग ट्रैड किया जा रहा है। प्रियंका मौर्य ने ट्वीट मैं कहा कि लड़की हूं लड़क सकती हूं कैंपेन सिर्फ एक धांधली थी। लोग कहेंगे की टिकट नहीं मिला तो ऐसा कर रहे। खुद जांच करे फिर बोले। हमे तो 2024 की तैयारी करो ऐसा कहा जाने लगा। प्रियंका ने भाजपा को टैग करते हुए कहा कि झुमलो को मात नहीं दे पा रही कांग्रेस।