Assembly elections 2022 : यूपी में ओवैसी ने बाबू सिंह कुशवाहा और भारत मुक्त मोर्चा के साथ किया गठबंधन, 2 सीएम और 3 डिप्टी सीएम पर बनी बात

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi,) ने शनिवार को उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बाबू सिंह कुशवाहा (Babu Singh Kushwaha) और भारत मुक्ति मोर्चा (Bharat Mukti Morcha) के साथ गठबंधन की घोषणा की।;

Update: 2022-01-22 10:29 GMT

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने शनिवार को उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बाबू सिंह कुशवाहा (Babu Singh Kushwaha) और भारत मुक्ति मोर्चा (Bharat Mukti Morcha) के साथ गठबंधन की घोषणा की। उन्होंने कहा, "अगर गठबंधन सत्ता में आता है, तो दो मुख्यमंत्री होंगे, एक ओबीसी समुदाय से और दूसरा दलित समुदाय से होंगे।

जबकि मुस्लिम समुदाय सहित तीन उप मुख्यमंत्री होंगे।" इससे पहले ओवैसी ने ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ( Suheldev Bharatiya Samaj Party) के साथ गठबंधन की घोषणा की थी। हालांकि, राजभर ने गठबंधन छोड़ दिया और सपा के साथ आगे बढ़ गए। राजभर के AIMIM छोड़ने के बाद, ओवैसी ने कहा, "उनकी पार्टी (SBSP) ने एक फैसला लिया और चले गए।

हम चुनाव जरूर लड़ेंगे और हमारे अध्यक्ष ने घोषणा की है कि हम 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए हम उत्तर प्रदेश जा रहे हैं। हम लोगों से बात कर रहे हैं और जनसभाएं कर रहे हैं। संगठन मजबूत है।" ओवैसी ने हाल ही में राज्य के राजनीतिक दलों पर निशाना साधा और कहा कि किसी ने भी मुसलमानों के उत्थान के लिए काम नहीं किया है।

उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश के मुसलमानों के साथ अन्याय हुआ है। राज्य की किसी भी सरकार ने राज्य के मुसलमानों के उत्थान के लिए काम नहीं किया।" ओवैसी ने आगे कहा कि राजनीतिक दलों को तुष्टीकरण के जरिए मुस्लिम वोट मिलते रहे है। उन्होंने कहा बदलाव आना ही है। हम यह रिपोर्ट राज्य के लोगों के सामने पेश करेंगे, फिर वे तय कर सकते हैं कि उनका इस्तेमाल कौन कर रहा है।"

बता दें असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की पार्टी AIMIM ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट (first list) जारी कर चुके है। इस लिस्ट में 9 उम्मीदवारों (candidates list) के नामों की घोषणा की गई है। ओवैसी की पार्टी ने डॉ. महताब को लोनी, फुरकान चौधरी को गढ़ मुक्तेश्वर (हापुड़), हाजी आरिफ को धौलोना (हापुड़), रफत खान को सिवाल खास (मेरठ), जीशान आलम को सरधना (मेरठ), तस्लीम अहम को नामित किया।

किठौर (मेरठ), अमजद अली को बेहट (सहारनपुर), शाहीन रजा खान को बरेली (बरेली) से मारगुब हसन को सहारनपुर देहात (सहारनपुर) विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया गया है।

Tags:    

Similar News