Assembly Elections 2022 : अखिलेश ने चाचा शिवपाल को दिया दिवाली तोहफा, बोले- साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव
हर साल की तरह दीपावली का त्योहार मनाने के लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपने गांव सैफई पहुंचे। अखिलेश ने अपने चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) को दिवाली पर बड़ा तोहफा दिया है।;
हर साल की तरह दीपावली का त्योहार मनाने के लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपने गांव सैफई पहुंचे। अखिलेश ने अपने चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) को दिवाली पर बड़ा तोहफा दिया है। अखिलेश ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) में समाजवादी पार्टी चाचा शिवपाल की पार्टी और सभी छोटे और क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन करेगी।
उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी के लोग शिवपाल को ज्यादा से ज्यादा सम्मान देने का काम करेंगे। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि उन्हें भी चुनाव में साथ ले जाया जाए। अखिलेश के इस बयान से अनुमान लगाया जा रहा है, कि उनके और उनके चाचा के बीच पांच साल से चल रहे कलह खत्म हो जाएंगी। गौरतलब है कि शिवपाल यादव लगातार समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के संकेत दे रहे थे, तो वही अखिलेश इस मुद्दे पर चुप्पी लगाए बैठे थे।
शुरुआत में उन्होंने शिवपाल के लिए केवल एक सीट जसवंतनगर की पेशकश की थी। वही शिवपाल यादव ने मंगलवार को कहा था कि अगर उनके समर्थकों को उचित सम्मान दिया गया तो वह अपनी पार्टी का सपा में विलय करने पर भी विचार करेंगे।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव के बाद यादव परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वही जानकारों का मानना है कि शिवपाल और अखिलेश का एक साथ आना भले ही समाजवादी पार्टी को क्लीन स्वीप की गारंटी न दे, लेकिन इससे पार्टी की मारक क्षमता में काफी इजाफा होगा और उसकी स्थिति में सुधार होगा।