क्या चाचा-भतीजे के बीच मिट गई दूरियां? मंच पर अखिलेश ने शिवपाल के छुए पैर, देखें Video
उत्तर प्रदेश उपचुनाव (Uttar Pradesh by-election) से पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) के बीच रहा मनमुटाव का समाधान हो गया है।;
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव (Uttar Pradesh by-election) से पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और उनके चाचा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (प्रसपा) प्रमुख शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) के बीच रहा मनमुटाव का समाधान हो गया है।
दोनों रविवार को एक ही मंच पर नजर आए। जब अखिलेश ने मंच पर शिवपाल के पैर छूकर जोर देकर कहा कि चाचा-भतीजे के बीच कभी दूरियां नहीं रही। वही अखिलेश ने मंच पर सपा महासचिव रामगोपाल यादव के भी पैर छुए। एक रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ''कई बार लोग कहते हैं कि दूरियां बहुत हैं। आप सभी को बता दें कि चाचा-भतीजे के बीच कभी कोई दूरियां नहीं थी। हमारी राजनीति में मतभेद थे।
उन्होंने कहा, 'मैंने चाचा-भतीजे के रिश्ते में कभी भी दूरी को स्वीकार नहीं किया और मुझे खुशी है कि राजनीति की दूरी भी आज खत्म हो गई। वही उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा इसलिए उन्हें (बीजेपी को) घबराहट हो रही होगी, क्योंकि वह जानते है कि जसवंतनगर ने मन बना लिया है, करहल साथ चल दिया है, मैनपुरी के लोग समर्थन में हैं और भोगांव भी सपा के पक्ष में है।
वही शिवपाल यादव ने अपने संबोधन में डिंपल यादव (Dimple Yadav) की बड़ी जीत सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया। बता दें सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनकी प्रतिनिधित्व वाली मैनपुरी सीट पर उपचुनाव के लिए पांच दिसंबर को मतदान होना है। सपा ने इस सीट से अखिलेश की पत्नी और मुलायम की बहू डिंपल यादव (Dimple Yadav ) को उम्मीदवार बनाया है।