UP By Election Results 2020 Live: छह सीटों पर बीजेपी की जीत, सपा अपनी परंपरागत सीट पर रही कायम
UP By Election Results 2020 Live: उत्तर प्रदेश की 7 सीटों पर 3 नवंबर को हुए उपचुनाव पर आज परिणाम की घोषणा पूरी हो चुकी है। जिसमें छह सीट पर बीजेपी ने अपना परचम लहराया है।;
UP By Election Results 2020 Live: उत्तर प्रदेश की 7 सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव हुए थे। जिसकी परिणाम की घोषणा पूरी हो चुकी है। जिसमें कुल सात सीटों में से छह सीट पर बीजेपी ने अपना परचम लहराया है। वहीं, सपा अपनी सीट पर कायम बरकरार रखा।
शुरुआत में बैलट पेपर की गिनती हुई थी। इसके बाद ईवीएम से वोटिंग की गिनती हुई थी। जहां शुरुआती रुझानों में पांच सीटों पर बीजेपी आगे चल रही थी। वहीं, एक सीट पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही थी। जबकि बाकी एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे थे।
इन सीटों पर बीजेपी और सपा का कब्जा
नौगावां सादात (अमरोहा) से मौलाना जावेद आब्दी (सपा) और संगीता चौहान (भाजपा) में बीजेपी की जीत हुई। वहीं, बुलंदशहर सदर से हाजी युनूस (बसपा) और ऊषा सिरोही (भाजपा) में भाजपा, टूंडला (फिरोजाबाद) से प्रेम पाल सिंह धनगर (भाजपा) और महाराज सिंह धनगर (सपा) में भाजपा की जीत हुई।
इसके अलावा बांगरमऊ (उन्नाव) से श्रीकांत कटियार (भाजपा) और सुरेश कुमार पाल (सपा) में भाजपा, घाटमपुर (कानपुर) उपेंद्र नाथ पासवान (भाजपा) और कुलदीप संखवार (बसपा) में भाजपा, देवरिया सदर से डॉ सत्य प्रकाश त्रिपाठी (भाजपा) और ब्रह्मशंकर त्रिपाठी (सपा) में भाजपा की जीत हुई।
जबकि मल्हनी (जौनपुर) से मनोज सिंह (भाजपा), लकी यादव (सपा) और धनंजय सिंह (निर्दल) में सपा की जीत हुई।
88 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे खड़े
बता दें उत्तर प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। जिसमें 88 उम्मीदवार चुनावी मैदान में खड़े हैं। जिसका आज हार-जीत का फैसला हो जाएगा। 3 नवंबर को हुए मतदान में 7 सीटों पर कुल 53.62% मतदान हुआ था। जबकि 2017 में इन्ही 7 सीटों पर 63.90% वोटिंग हुई थी।
जो पहले की अपेक्षा में 12.63 फीसद कम वोट पड़े हैं। 2017 में इन 7 सीटों में से 6 पर बीजेपी का कब्जा था। जबकि 1 सीट सपा के खाते में गई थी।
कई स्थानों पर ईवीएम की गड़बड़ी
उधर, जौनपुर मल्हनी विधानसभा सीट पर मतगणना के चौथे राउंड में ईवीएम का डिस्प्ले खराब होने के कारण काउंटिंग रुकी हुई है। वहीं, घाटमपुर सीट पर मॉक पोल डिलीट नहीं किए जाने के बाद बूथ संख्या 137A पर ईवीएम से वोटों की गिनती रोक दी गई है। अब यहां पर्ची से वोटिंग होगी।
जबकि अमरोहा जिले के नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र में भी ईवीएम मशीन खराब होने के कारण यहां भी वोटिंग की गिनती रुकी हुई है।
88 उम्मीदवार का आज होगा हार-जीत का फैसला
उपचुनाव 7 सीटों पर हुए हैं। जौनपुर की मल्हनी से 16 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। वहीं, कानपुर की घाटमपुर से 6 उम्मीदवार, बुलंदशहर सदर से 18 उम्मीदवार, फिरोजाबाद की टूंडला से 10 उम्मीदवार, देवरिया सदर से 14 उम्मीदवार, उन्नाव के बांगरमऊ से 10 उम्मीदवार और अमरोहा के नौगावां सादात से 14 उम्मीदवार के किस्मत का आज फैसला होने वाला है।
इस तरह से कुल 88 उम्मीदवार चुनावी मैदान में खड़े हैं। इसमें से जौनपुर की मल्हनी और उन्नाव की बांगरमऊ सीट सबसे खास है।
उन्नाव की बांगरमऊ सीट पर जनता की खास नजर
जौनपुर की मल्हनी सीट से पारसनाथ यादव सपा पार्टी से विधायक थे। जिसकी आकस्मिक मौत के बाद यह सीट खाली हो गई थी। जिस पर सपा ने उनके बेटे लकी यादव को उतारा है। वहीं, उन्नाव की बांगरमऊ सीट पर बीजेपी की ओर से पहली बार 2017 में कुलदीप सेंगर जीत हासिल की थी।
लेकिन रेप केस में दोषी पाने के बाद उनकी विधायक की सदस्यता को समाप्त कर दिया गया था। जिसके चलते यहां पर उपचुनाव कराया गया है। जिसमें अब देखना ये दिलचस्प होगा कि कुलदीप सेंगर रेप दोषी करार होने के बाद क्या फिर से बीजेपी इस सीट पर अपना झंडा लहरा सकती है या इस बार बीजेपी को यहां से निराश होना होगा।