UP Cabinet Expansion: यूपी मंत्रिमंडल का आज शाम हो सकता है विस्तार, जानें कौन-कौन हो सकता है शामिल

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में लंबे समय से योगी कैबिनेट में विस्तार की खबरे आज सच हो सकती हैं। सूत्रों से खबर मिली है कि आज शाम को छह बजे कैबिनेट विस्तार होगा।;

Update: 2021-09-26 11:09 GMT

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में लंबे समय से योगी कैबिनेट में विस्तार की खबरे आज सच हो सकती हैं। सूत्रों से खबर मिली है कि आज शाम को छह बजे कैबिनेट विस्तार होगा। कैबिनेट में 7 विधायकों को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। अभी संजय निषाद पर सस्पेंस बरकरार है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से विचार हो रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि जून और जुलाई में चर्चा ने रफ्तार पकड़ी थी और इसके बाद फिर अगस्त के आखिरी हफ्ते में मंत्रियों के नाम के साथ ही शपथ लेने की तारीख भी तय की जा रही थी। क्योंकि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल राजभवन पहुँच चुकी हैं। दो बजे राज्यपाल ने बैठक बुलाईं। राज्य संपत्ति अधिकारी राजभवन पहुंच गए हैं।

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद, दिनेश खटीक,, संगीता बिंद, पल्टू राम, संजय गौर, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार मंत्री पद की शपथ लेंगे। एक ब्राह्मण के अलावा, केवल पांच-छह एससी-ओबीसी के मंत्री बनने की संभावना है। सोशल मीडिया पर जो लिस्ट वायरल हुई है उसमें इन नेताओं के नाम हैं...

1). जितिन प्रसाद

2). संगीता बिन्द

3). छत्रपाल गंगवार

4). पलटू राम

5). दिनेश खटीक

6). कृष्णा पासवान

7). संजय गौड़

8). धर्मवीर प्रजापति

Tags:    

Similar News