UP Corona: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, नए कैदियों के लिए हर जिले में बनाई जाएगी जेल, ये है पूरा प्लान

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कोरोना की रोकथाम के लिए नए कैदियों के लिए अस्थाई जेल बनाने का फैसला लिया है।;

Update: 2020-07-29 06:59 GMT

उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कोरोना की रोकथाम के लिए नए कैदियों के लिए अस्थाई जेल बनाने का फैसला लिया है।

उत्तर प्रदेश के हर जिले में बनाई जाएगी जेल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के हर जिले में नए कैदियों के लिए अस्थाई जेल बनाई जाएगी। जिसमें कैदियों का पहले कोरोना टेस्ट होगा और उसके बाद उन्हें स्थाई जेल में शिफ्ट किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्य गृह सचिव अवनीश अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं और इस बीच बीते दिनों झांसी जेल में 127 कैदियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हाहाकार मच गया था। जिसके बाद अब सरकार ने फैसला किया है कि हर जिले में नए कैदियों के लिए जेल बनाई जाएगी और उन जिलों में नए कैदियों को रखा जाएगा।

पहले उनका कोरोना टेस्ट किया जाएगा और अगर वह नेगेटिव आते हैं , तो उन्हें स्थाई जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा। अगर वह पॉजिटिव आते हैं, तो उसके बाद उनको क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती कर दिया जाएगा।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि नए कैदियों को अस्थाई जेल में रखने से पहले एंटीजन टेस्ट किया जाएगा और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज किया जाएगा। उसके बाद 14 दिनों के लिए उन्हें इन अस्थाई जिलों में क्वारंटाइन कर दिया जाएगा।

बीते 24 घंटे में सामने आए आंकड़े

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं। जिसमें बताया गया है कि बीते 24 घंटे के अंदर राज्य के अंदर कोरोना की वजह से 41 लोगों की मौत हो चुकी है। तो वह पूरे प्रदेश में 3490 नए मामले सामने आए हैं।

बीते दिनों उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के अंदर 3490 नए मामले सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में हाहाकार मच गया। अब तक पूरे प्रदेश के अंदर 27,934 मामले एक्टिव हैं। जिसमें से 44,520 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया है। वहीं पूरे प्रदेश के अंदर 1498 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है। पूरे प्रदेश के अंदर 74,800 कोरोना पॉजिटिव संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।

Tags:    

Similar News