UP Election 2022 : अनुराग ठाकुर ने चुनावी मौसम में उड़ाई पतंग, प्रियंका बोलीं- आप भी पीला पहन लीजिए, जानिये क्यों कहा?
आज बसंत पंचमी हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों ने लोगों को इसकी बधाई दी है।;
उत्तर प्रदेश के तमाम राजनीतिक दलों के छोटे से बड़े तमाम नेता ने चुनावी रण जीतने के लिए कोई कोरकसर उठा नहीं रखी है। बड़े नेता तो एक दिन में तीन से चार स्थानों पर बड़ी जनसभाएं कर रही हैं। कहीं रोड शो तो निकाले जा रहे हैं तो डोर टू डोर भी जनसंपर्क किया जा रहा है। नेताओं की चुनावी व्यस्तता के बीच आज बसंत पंचमी (Basant Panchami 2022) हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों ने लोगों को इसकी बधाई दी है।
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने तो बसंत पंचमी के मौके पर लखनऊ में भाजपा महिला मोर्चा और भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ पतंग उड़ाई। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा, "ये कार्यक्रम दिखाता है कि मोदी और योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने कैसे विकास की उड़ान भरी है।"
प्रियंका गांधी ने बचपन का वाक्य बताया
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आप सभी को बसंत पंचमी की ढेर सारी शुभकामनाएं। बचपन में मां हमेशा स्कूल जाते वक़्त पीला रूमाल पॉकेट में डालती थीं, दादी जी सरसों के फूल मंगाकर घर में सजाती थीं। आज भी वही फूल मां ने घर भेजे हैं। हमारी यह परम्पराएं कितनी सुंदर हैं, आप भी कुछ पीला पहन लीजिए।'
अखिलेश यादव ने कही यह बात
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि समस्त प्रदेश व देशवासियों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।