UP Election 2022 : कांग्रेस की तीसरी पोस्टर गर्ल पल्लवी सिंह ने बीजेपी का भी थामा दामन, सपा और बसपा से यह चेहरे भी हुए भाजपाई

बीजेपी जॉइनिंग कमेटी (BJP Joining Committee) के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी की मौजदूगी में कांग्रेस की पोस्टर गर्ल पल्लवी सिंह ने बीजेपी जॉइन कर ली है। इसके साथ बसपा और सपा से भी दो चेहरे बीजेपी में शामिल हुए हैं।;

Update: 2022-02-12 11:00 GMT

उत्तर प्रदेश में लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा देने वाली कांग्रेस (Congress) को फिर झटका मिला है। कांग्रेस की तीसरी पोस्टर गर्ल पल्लवी सिंह (Poster Girl Pallavi Singh)) ने बीजेपी जॉइन कर ली है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) से भी महिला नेता ने बीजेपी में आस्था जताई है। बीजेपी जॉइनिंग कमेटी (BJP Joining Committee) के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई (Laxmikant Bajpai) की मौजदूगी में इन नेताओं ने कहा कि पार्टी की ओर से जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उनका निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन किया जाएगा। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बहुजन समाजवादी पार्टी की चारुल मिश्रा भी बीजेपी में जॉइन हो गई हैं। इसके अलावा सपा की सिंड्रेला ने भी बीजेपी में आस्था जताई है। इससे पूर्व कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य और वंदना सिंह बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं। दोनों ने आरोप लगाया था कि उन्हें ज्यादा योग्य होने के बावजूद टिकट नहीं दी गई। उन्होंने कांग्रेस में महिलाओं की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया था और टिकट के लिए घूस मांगने के भी आरोप लगाए गए थे। लक्ष्मीकांत बाजपेई का कहना है कि कांग्रेस की पोस्टर गर्ल में केवल एक ही चेहरा है, जो कांग्रेस में है। बाकी सभी ने बीजेपी जॉइन कर ली हैं।

बता दें कि कांग्रेस के महिला घोषणा पत्र के कवर पेज के सेंटर में प्रियंका मौर्य की तस्वीर लगाई गई थी। प्रियंका मौर्य के आरोपों पर देवरिया की महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शहला अहरारी ने कहा था कि प्रियंका मौर्य तीन महीने पहले ही कांग्रेस की सदस्य बनी है। प्रियंका मौर्य अच्छी महिला हैं, सोशल वर्कर हैं, लेकिन महिलाओं को हर जगह से टिकट देना संभव नहीं है। कांग्रेस के इस स्पष्टीकरण के बाद दो पोस्टर गर्ल के बीजेपी जॉइन करने से कांग्रेस की महिला सशक्तिकरण के अभियान पर सवाल उठ रहे हैं। 

Tags:    

Similar News