UP Election 2022 : कांग्रेस की 'पोस्टर गर्ल' प्रियंका मौर्य पहुंची बीजेपी मुख्यालय, कल कर सकती हैं जॉइनिंग

प्रियंका मौर्य ने कहा कि कांग्रेस ने लड़की हूं, लड़ सकती हूं का पोस्टर लगाती है, लेकिन मुझे लड़ने का नाम नहीं दिया गया। उन्होंने गंभीर आरोप भी लगाए।;

Update: 2022-01-19 11:06 GMT

उत्तर प्रदेश (UP) में विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2022) नजदीक आने के साथ ही सियासत के नए रंग दिखाई दे रहे हैं। आज सुबह जहां सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की छोटी बहु अपर्णा यादव (Aparna Yadav) ने बीजेपी (BJP) को जॉइन कर लिया है, वहीं कांग्रेस की पोस्टर गर्ल (Congress Poster Girl) ने भी इसी राह पर कदम बढ़ा लिए हैं। पिछले कई दिनों से कांग्रेस पर आरोप लगा रहे पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य आज बीजेपी मुख्यालय पहुंची।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका मौर्य ने कहा कि कांग्रेस ने लड़की हूं, लड़ सकती हूं का पोस्टर लगाती है, लेकिन मुझे लड़ने का नाम नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उसके साथ भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह पिछले लंबे समय से अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। पिछले करीब एक महीने पहले अचानक से सामने आए व्यक्ति को टिकट दे दिया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि टिकट के लिए उनके पास किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था। जब उन्होंने टिकट देने से मना किया तो उनकी जगह एक महीने पहले सामने आए व्यक्ति को टिकट दे दिया गया। उन्होंने कहा कि यह स्थिति स्पष्ट कर रहे हैं ताकि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को यह पता चल सके कि जमीनी स्तर पर क्या चल रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी जॉइन करेंगे। 

बता दें कि कांग्रेस के महिला घोषणा पत्र के कवर पेज के सेंटर में प्रियंका मौर्य की तस्वीर लगाई गई थी। प्रियंका मौर्य के आरोपों पर देवरिया की महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शहला अहरारी ने कल कहा था कि प्रियंका मौर्य तीन महीने पहले ही कांग्रेस की सदस्य बनी है। प्रियंका मौर्य अच्छी महिला हैं, सोशल वर्कर हैं, लेकिन महिलाओं को हर जगह से टिकट देना संभव नहीं है। 

Tags:    

Similar News