UP Election 2022 : बुलंदशहर में सियासी पारा बढ़ा, प्रियंका गांधी बोलीं- जाति और सांप्रदायिकता पर आधारित चुनाव नहीं लड़ना चाहिए

उत्तर भारत में जहां शीत लहर से लोग परेशान हैं, वहीं यूपी के राजनीतिक दल मतदाताओं को साधने में जुटे हैं। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुलंदशहर के दौरे पर हैं तो वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी जनसंपर्क अभियान के लिए पहुंची हैं।;

Update: 2022-02-03 08:09 GMT

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के मद्देनजर आज बुलंदशहर (Bulandshahr) में सियासी पारा ज्यादा बढ़ गया है। उत्तर भारत में जहां शीत लहर से लोग परेशान हैं, वहीं यूपी के राजनीतिक दल मतदाताओं को साधने में जुटे हैं। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) बुलंदशहर के दौरे पर हैं तो वहीं कांग्रेस (Congress) की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी जनसंपर्क अभियान के लिए पहुंची हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने सिकंदराबाद में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया। विशेषकर महिलाओं से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। महिलाओं ने उनके साथ सेल्फी भी ली। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस को वोट देने की अपील की। इसके बाद मीडियाा से बातचीत में उन्होंने कहा कि चुनाव को विकास के आधार पर लड़ना चाहिए। जो जनता के मुद्दे हैं वही उठने चाहिए और उसी पर चर्चा होनी चाहिए। मैं कहना चाहती हूं कि जाति और सांप्रदायिकता पर आधारित चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। :

इससे पूर्व प्रियंका गांधी ने नोएडा जनसंवाद भी किया। उन्होंने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा में फ्लैट बायर्स के साथ खुलेआम अन्याय हो रहा है। कई सालों से उन्हें बिना रजिस्ट्री के अपने ही मकानों में किरायेदारों की तरह रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गलती बिल्डर्स की, मिलीभगत प्रशासन और बिल्डर्स की लेकिन फ्लैट बायर्स को भुगतना पड़ता है। उन्होंने फ्लैट बायर्स को आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से उनके साथ है और उनकी लड़ाई में हरसंभव मदद करेगी।

Tags:    

Similar News