UP Election 2022 : जेपी नड्डा बोले- एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे, सपा पर भी गंभीर आरोप

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुल्तानपुर में रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत में भाजपा अकेली पार्टी है, जो जनता के सामने सीना ठोक कर कह सकती है कि हमने जो कहा था, वो किया है।;

Update: 2022-02-19 08:56 GMT

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कहा है कि एक देश में दो निशान (Two Marks), दो विधान (Two Legislations) और दो प्रधान (Two Heads) नहीं चलेंगे। तमाम राजनीतिक दल देश की एकता की बात करते हैं, लेकिन धारा 370 के खिलाफ वोट डालते हैं। ऐसे लोगों को किसी कीमत पर वोट नहीं देना है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में रैली को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने परिवारवादियों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने लाल किले की प्राचीर से स्वच्छ भारत की बात की, तब चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए कांग्रेस और सपा के नेता हंसते थे, मजाक उड़ात थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 11 करोड़ शौचालय बनाकर महिलाओं का मान बढ़ाया है।

जेपी नड्डा ने कहा कि भारत में भाजपा अकेली पार्टी है, जो जनता के सामने सीना ठोक कर कह सकती है कि हमने जो कहा था, वो किया है। आगे भी जो वादे किए हैं, उन्हें भी पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीब, दलितों, वंचितों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए समर्पित है। बीजेपी का प्रत्येक कार्यक्रम ऐसा है, जो गरीब को मजबूत करे, महिलाओं और युवाओं को मजबूती मिलती है।

नड्डा ने कहा कि कोरोना महामारी में भी गरीबों के लिए अनाज की व्यवस्था की गई। बीजेपी शासन से पहले गरीब की मौत भूखमरी से हो जाती थी। आज देश के हर हिस्से में केंद्र की ओर से भिजवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में जो वादे किए हैं, उन्हें भी पूरा किया जाएगा। 

Tags:    

Similar News