UP Election 2022 : प्रियंका गांधी ने हाथरस और उन्नाव न जाने के लिए अखिलेश-मायावती से पूछा सवाल, बोलीं- उनमें संघर्ष करने की हिम्मत नहीं
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने वाराणसी के बाद गोंडा में रैली को संबोधित किया। उन्होंने बीजेपी के साथ ही सपा और बसपा को भी आड़े हाथों लिया।;
कांग्रेस (Congress) की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) आज बाराबंकी (Barabanki) के बाद अब गोंडा (Gonda) में जनसभा (Public Meeting) को संबोधित करने पहुंची। यहां उन्होंने जहां बेरोजगारी, आवारा पशुओं, फसलों का उचित दाम, पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों समेत तमाम समस्याओं को सामने रखते हुए बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही इन समस्याओं का तमाम समाधान किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने पहली जनसभा बाराबंकी के जैदपुर विधानसभा में मसौली में की। उन्होंने कहा कि देश का सबसे महान प्रदेश उत्तर प्रदेश है। हमारे राज्य में नौजवानों की सबसे ज्यादा ऊर्जा है। यहां की धरती उपजाऊ है और छोटे उद्योग भी हैं। प्रदेश की संस्कृति भी मजबूत है। यूपी की राजनीति ने देश की राजनीति को विशालता देती है। इसके बावजूद यूपी में आज भी परिस्थितियां बेहद खराब हैं।
उन्होंने कहा कि पहले नोटबंदी, जीएसटी ने जनता और उद्योगों पर मार पड़ी तो कोरोना ने और ज्यादा बर्बादी की। कोरोना महामारी में जहां कांग्रेस ने फंसे लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने का काम किया, वहीं सपा और बसपा के नेता भी घरों पर दुबके रहे।
उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर, उन्नाव और हाथरस में महिलाओं के साथ घटनाएं हुईं, लेकिन सपा और बसपा का कोई नेता पहुंचा तो बताइये। उन्होंने कहा कि जब नौकरी की मांग करने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज हुए तो भी कोई दल का नेता नहीं पहुंचा।
उन्होंने कहा कि राजनीति का मकसद आपकी सेवा करना होना चाहिए। सत्ता जिसके पास है, वही आपको दबाते हैं। किसान, युवा, श्रमिक समेत तमाम वर्ग समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहती हूं कि यूपी में यह कैसी राजनीति हो रही है।
प्रियंका ने आगे कहा कि सपा और बसपा जाति और धर्म के नाम पर वोट मांगना तो चाहते हैं, लेकिन सत्ता से जवाब करने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी 370 से संघर्ष करना चाहती है। उन्होंने लोगों से कांग्रेस को विजयी बनाने की अपील की ताकि उत्तर प्रदेश धर्म और जाति के कुचक्र से आगे निकलकर प्रदेश खुशहाल बन सके।