UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश बीजेपी का कुनबा बढ़ा, लखनऊ में कई दलों से नेताओं ने जताई आस्था, जानिये स्वतंत्र देव सिंह क्या बोले?

भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ में इन नेताओं को पार्टी में जॉइन कराया। उन्होंने यूपी चुनाव के आने वाले नतीजों को लेकर भी दिया बड़ा बयान। पढ़िये पूरी रिपोर्ट...;

Update: 2022-02-15 06:37 GMT

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जहां सियासत पूरी उफान पर है, वहीं कई दलों के नेता पाला नहीं बदल रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश भाजपा का कुनबा भी बढ़ गया है। कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने आज लखनऊ में बीजेपी जॉइन करते हुए आस्था जताई है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उनकी जॉइनिंग कराई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने वाले 'अपना दल (कमेरावादी)' के प्रदेशाध्यक्ष राजवन सिंह पटेल ने बीजेपी जॉइन कर ली है। बहराइच के कांग्रेस के पूर्व सांसद कमल किशोर की बहु प्रियंका किशोर, जनता पार्टी से विधायक रहे अशफाक ने भी बीजेपी में आस्था जताई है। इसके अलावा राजेश तिवारी और शिखा मिश्र ने भी बीजेपी के लिए निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया है।

इस मौके पर यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि विरोधी दलों ने अपने कर्मठ नेताओं को टिकट देने की बजाय अराजकता करने वालों को टिकट दे दी। जो रिश्वत नहीं दे सके, उन्हें भी टिकट से वंचित कर दिया गया। बीजेपी जॉइन करने वाले नेताओं ने भरोसा दिलाया है कि पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे। उन्हें भी पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा। 

उधर, स्वतंत्र देव सिंह ने ट्विटर पर भी ट्वीट करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को जैसे-जैसे भाजपा की सीटें बढ़ेंगी वैसे-वैसे गुंडो की उम्मीदें घटेंगी।' बता दें कि कांग्रेस, सपा हो या फिर बसपा, सभी का दावा है कि जनता उनकी पार्टी को ही भरपूर समर्थन देकर बीजेपी को सत्ता से बाहर कर देगी। वहीं पीएम मोदी ने कल यूपी कानपुर के अकबरपुर में राजकीय डिग्री कॉलेज के नजदीक रैली करके कहा था कि यूपी में योगी सरकार गाजे-बाजे के साथ आ रही है। यूपी होली से दस दिन पहले ही रंगों की होली खेलेगा। 

Tags:    

Similar News