UP Flood: दिल्ली के बाद यूपी की बारी, आगरा में शहरों तक पहुंचा पानी, वाराणसी-प्रयागराज में डूबे घाट

UP Flood: उत्तर प्रदेश के कई शहरों आगरा, प्रयागराज और बुलंदशहर में गंगा व यमुना के जलस्तर (Ganga-Yamuna Water Level) में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसके बाद वहां पर भी बाढ़ जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। इसे देखते हुए यूपी प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।;

Update: 2023-07-16 11:01 GMT

UP Flood: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली अभी बाढ़ और बारिश से उभर भी नहीं पाई है कि अब यूपी (UP) में भी इसी तरह के हालात पैदा हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कई शहरों आगरा, प्रयागराज और बुलंदशहर में गंगा व यमुना के जलस्तर (Ganga-Yamuna Water Level) में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। प्रयागराज (Prayagraj) में बाढ़ जैसे हालात बनने लगे हैं और आगरा (Agra) में पानी शहर में दस्तक दे चुका है। प्रयागराज में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। संभावित बाढ़ के खतरों के मद्देनजर पहले ही सभी विभाग अलर्ट मोड पर हैं। बाढ़ से निपटने को 108 बाढ़ चौकियां और 12 रिलीफ कैंप बनाए गए हैं। वहीं, मेडिकल टीम और बोट-एम्बुलेंस को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

प्रयागराज में दोनों नदियां उफान पर

प्रयागराज (Prayagraj) और उसके आसपास के जिलों में फिलहाल सामान्य बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, उत्तराखंड और पड़ोसी राज्यों से गंगा और यमुना नदी (Yamuna River) में आ रहे बाढ़ के पानी से यहां की नदियों के पानी में तेजी के साथ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय दोनों नदियों में प्रति घंटे 1.5 सेंटीमीटर की दर से पानी में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

बुलंदशहर में भी बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहर कहे जाने वाले बुलंदशहर (Bulandshahr) में भी गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राजघाट में भी नदियां उफान पर हैं और गंगा के घाट डूब गए हैं। इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। गंगा अभी खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन गंगा किनारे 1 दर्जन से अधिक अस्थाई बाढ़ चौकियों का निर्माण किया गया है।

Also Read: Weather today update: यमुना का जलस्तर हुआ कम, लेकिन खतरा अभी भी बरकरार!

आगरा में बढ़ा यमुना का जलस्तर

दिल्ली के बाद अब यूपी के आगरा (Agra) में भी यमुना नदी (Yamuna River) उफान पर है। वहां पर भी जलस्तर में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहां पर हालात ऐसे हैं कि पानी ने शहर में भी दस्तक दे दी है। यमुना का जलस्तर 494.80 मीटर पर पहुंच गया है, जो कि खतरे के निशान 495 मीटर से महज कुछ ही कम है। आगरा में साल 1978 में बाढ़ आई थी।

Tags:    

Similar News