रविवार की छुट्टी पर मदरसा शिक्षा बोर्ड असहमत, जारी किया नया कैलेंडर

उत्तर प्रदेश में राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2023 के लिए अवकाश पत्र घोषित कर दिया है। इसके तहत बोर्ड ने रविवार की छुट्टी पर रोक लगा दी है।;

Update: 2022-12-24 15:00 GMT

उत्तर प्रदेश में राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2023 के लिए अवकाश पत्र घोषित कर दिया है। बोर्ड ने रविवार की छुट्टी की मांग को खारिज करते हुए कहा है कि मदरसों में शुक्रवार को ही साप्ताहिक अवकाश रहेगा।। इसकी जानकारी राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को दी। मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद जावेद ने छुट्टियों का कैलेंडर जारी करते हुए बताया कि वर्ष 2023 में कुल 75 दिन मदरसे बंद रहेंगे जबकि वार्षिक अवकाश रमज़ान और ईद-उल-फित्र मिला कर 36 दिन का होगा।

अहमद जावेद ने बताया कि मदरसे में साप्ताहिक अवकाश जुमा यानी शुक्रवार को होगा। प्रदेश के मदरसों में रविवार को साप्ताहिक छुट्टी किए जाने के लिए सुझाव दिए गए थे। लेकिन बोर्ड ने साफ कर दिया कि यह कोई जरूरी नहीं है कि जनवरी में होने बोर्ड की बैठक में इस सुझाव पर चर्चा की जाए।

प्राकृतिक आपदा में मदरसों की छुट्टी

गौरतलब है कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश अशासकीय अरबी और फारसी मान्यता प्रशासन एवं सेवा विनियमावली ने मदरसा बोर्ड द्वारा बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में सुझाव दिया गया था कि शुक्रवार के बजाय रविवार को साप्ताहिक छुट्टी दी जाए। इसके साथ ही जावेद ने बताया कि मदरसों में अध्यापकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को 14 दिनों का आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा। जबकि मदरसे के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य को कुल चार दिनों की छुट्टी दी जाएगी।

जावेद ने आगे बताया कि समय आने पर पर जिलाधिकारियों द्वारा अत्यधिक ठंड या अत्यधिक गर्मी एवं अन्य किसी भी प्राकृतिक आपदा के कारण स्थानीय स्तर पर घोषित किए जाने वाले अवकाश मदरसों पर भी लागू किए जाएंगे। 

Tags:    

Similar News