UP Big Road Accident: बदायूं में डीसीएम और ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर, छह लोगों की मौके पर मौत, 30 घायल

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।;

Update: 2022-06-14 13:23 GMT

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Badaun) में आज दोपहर बड़ा हादसा (Big Road Accident) हुआ है। यहां बरेली-मथुरा हाईवे (Bareilly-Mathura Highway) पर डीसीएम और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर (DCM-Tractor Trolley Collision) हो गई। हादसे में छह लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया। कई घायलों की हालत गंभीर (Condition Critical) बनी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के प्रति दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिजनों को संवेदनाएं व्यक्त की हैं। साथ ही, अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस हादसे में घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की जाए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिले के मूसाझाग थाना क्षेत्र के औरामई गांव निवासी पाल समाज के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। ये सभी गंगा स्नान करने कछला गए थे। मंगलवार को लौटते समय दोपहर तीन बजे बरेली-मथुरा हाईवे पर बदायूं मेडिकल कॉलेज के पास डीसीएम और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रॉली पर सवार कई लोग हवा में लहराते हुए सड़क पर जा गिरे। घायल लोगों में चीख पुकार मच गई। हादसे के तुरंत बाद राहगीर मदद में दौड़े और पुलिस को भी सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू कर दिया। अभी तक छह लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। हादसे में 30 लोग घायल हैं, जिनमें कई घायलों की हालत गंभीर बनी है। पुलिस का कहना है कि मृतकों की शिनाख्त अनीता, संगीता, मीरा, सुषमा देवी, सहदेव और पूनम निवासी औरामई गांव के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

Tags:    

Similar News