UP News: भाजपा नेता के भाई की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में भाजपा नेता के चचेरे भाई दिनेश सिंह की हत्या कर दी गई। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।;

Update: 2023-01-12 15:22 GMT

उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में एक स्थानीय भाजपा नेता के चचेरे भाई दिनेश सिंह की हत्या हो गई। दिनेश सिंह का उम्र करीब 40 वर्ष थी, जो पेशे से अधिवक्ता था। गुरुवार को एसएसपी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि सराय चंदेल गांव निवासी अधिवक्ता दिनेश कुमार चंदेल बुधवार रात को खेत सिंचाई के लिए गये थे। उन्होंने बताया कि जब देर रात को वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उन्हें खोजा। लेकिन दिनेश कुमार का कोई पता नहीं चला। जिसके बाद आज यानी गुरुवार सुबह दिनेश कुमार का शव खेत में लहूलुहान पड़ा मिला। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना की जानकारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। पुलिस ने बताया कि दिनेश सिंह के सिर से लेकर पैर तक लहूलुहान में मिले हैं। दिनेश के सिर पर गहरे घाव था। लोगों ने आशंका जताते हुए कहा कि दिनेश को शायद कंटीली तारों से लपेटकर मारा गया है। क्योंकि तार पर खुन के निशान भी थे और इधर-उधर तार बिखरा भी हुआ था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिनेश के चचेरे भाई अवधेश सिंह भाजपा के नेता है। अवधेश सिंह सुबेहा गांव के मुखिया भी रह चुके है। भाजपा नेता अवधेश सिंह चंदेल के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ करीबी रिश्ता है। अवधेश सिंह एमएलसी अंगद सिंह चंदेल के समधी भी हैं। ऐसे में भाजपा नेता के भाई की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल इस मामले में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया और आगे की जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News