पुलिस ने 'सॉल्वर गैंग' के एक और सदस्य को किया गिरफ्तार, कांस्टेबल है आरोपी
आरोपी की पहचान मथुरा निवासी रविकांत के रूप में हुई है। आरोपी ने राज्य पुलिस में एक कांस्टेबल के रूप में काम किया है।;
उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) ने 'सॉल्वर गैंग' (Solver Gang) के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा है कि पुलिस भर्ती परीक्षाओं में कथित तौर पर डमी उम्मीदवारों (dummy candidates) के रूप में शामिल हुए 'सॉल्वर गैंग' के एक और सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान मथुरा निवासी रविकांत के रूप में हुई है। आरोपी ने राज्य पुलिस में एक कांस्टेबल के रूप में काम किया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) केशव कुमार ने कहा कि आरोपी कांस्टेबल पिछले कुछ महीनों से ड्यूटी से गायब था। उन्होंने कहा कि रविकांत मेरठ-बागपत रोड स्थित एक कॉलेज में डमी उम्मीदवार के रूप में दिखाई दिया। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों आशुतोष मणि त्रिपाठी और साहिर खान को 14 नवंबर को गिरफ्तार किया था। इस संबंध में दो और सदस्यों इमरान और दीपक को भी पुलिस ने 17 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।