कांग्रेस के घोषणा पत्र योगी सरकार के मंत्री का तंज, कहा- प्रियंका गांधी...
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस (Congress) मुख्यालय में महिलाओं के लिए चुनावी घोषणा पत्र जारी किया।;
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस (Congress) मुख्यालय में महिलाओं के लिए चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। इस पर योगी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा (Mohsin Raza) ने प्रियंका पर जमकर निशाना साधा है।
मोहसिन रजा ने कहा उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कांग्रेस संकट में है। उनका घोषणापत्र झूठा है। प्रियंका गांधी वाड्रा यहां टहलने आती हैं और फिर चली जाती हैं। रजा प्रियंका पर तंज कस्ते हुए कहा कि उन्हे पहले यह बताना चाहिए कि वह उत्तर प्रदेश में कहां से चुनाव लड़ेंगी। यहां कांग्रेस गायब हो गई है। अपने निजी स्वार्थ के लिए वह अपने परिवार को बचाने के लिए यहां बार-बार आती है और चली जाती है। उनके झूठे वादों के लिए कोई गिरने वाला नहीं है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में महिलाओं के लिए चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा (free travel), आंगनबाडी (Anganwadi ) व आशा कार्यकर्ताओं (Asha workers ) को 10 हजार रुपये मानदेय और बुजुर्ग व विधवा महिलाओं को 1000 रुपये मासिक पेंशन।
इतना ही नहीं उन्होंने स्वरोजगार के लिए सस्ते कर्ज और नौकरियों में आरक्षण का वादा भी किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं बहुत दयालु होती हैं। यह दया राजनीति में भी आई। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने उनके लिए अलग से घोषणापत्र (Manifesto) जारी किया है।