हमीरपुर में स्पेशल टास्क फोर्स ने विकास दुबे के करीबी अमर दुबे को मुठभेड़ में मार गिराया
फरार हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस और एसटीएफ की कई टीमों का गठन किया गया है। सरकार ने विकास दुबे के बारे में सूचना देने वाले को 2.5 देने का ऐलान किया है।;
उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने आज सुबह हमीरपुर में हुई मुठभेड़ में फरार हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के करीबी अमर दूबे को मार गिराया है। अमर दुबे भी कानपुर हत्याकांड में शामिल था जिसमें 8 पुलिसकर्मी की हत्या कर दी गयी थी।
फरार हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस और एसटीएफ की कई टीमों का गठन किया गया है। सरकार ने विकास दुबे के बारे में सूचना देने वाले को 2.5 देने का ऐलान किया है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में हाल ही में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे अभी यूपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए पूरी ताक़त झोंक दी है। पुलिस बीते तीन दिनों से कानपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है लेकिन बदमाश विकास दुबे का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
बीते मंगलवार को खबर आई थी कि विकास दुबे के दिल्ली-एनसीआर में छिपे होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, विकास दुबे दिल्ली में सरेंडर कर सकता है। इस तरह की जानकारी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस की दो टीमों को दिल्ली में तैनात किया गया है। पुलिस ने कोर्ट सहित तमाम संभावित जगहों पर अपना जाल बिछा दिया है। वहीं दिल्ली स्थित कोर्ट के आसपास सतर्कता बढ़ा दी गई है।