Uttar Pradesh: योगी सरकार ने GST चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान पर लगाई रोक, ये है वजह
उत्तर प्रदेश में सभी 71 जिलों में जीएसटी चोरी करने वालों के खिलाफ चल रहे अभियान पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस अभियान में जीएसटी विभाग की 248 टीमें छापेमारी कर रही थीं।;
जीएसटी (GST) चोरी करने वालों के खिलाफ उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कई दिनों से चल रहे अभियान पर फिलहाल रोक लगा दी है। राज्य के 71 जिलों में जीएसटी विभाग की 248 टीमें छापेमारी कर रही थीं। जिस पर योगी सरकार ने अनिश्चितकालीन रोक लगा दी है।
जानकारी के मुताबिक, योगी सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से व्यापारियों में काफी रोष था। राज्यकर विभाग के खिलाफ व्यापारी प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसको ध्यान में हुए सरकार ने अभियान पर रोक लगाने का फैसला किया है।
जीएसटी चोरी के खिलाफ यह अभियान राज्यकर आयुक्त मिनिस्ती एस. के निर्देश पर चलाया जा रहा था। प्रदेश के सभी 71 जिलों में 248 टीमों द्वारा कई व्यापारियों के यहां पर जीएसटी विभाग ने छापा मारा और उनके लेनदेन की जांच की। इस दौरान बड़े पैमाने पर जीएसटी की चोरी का खुलासा हो हुआ। अभियान के छठे दिन भी 180 से अधिक व्यापारियों के खिलाफ जीएसटी की जांच की गई।
राज्यकर विभाग ने इस अभियान में व्यापारियों से 1.37 करोड़ से अधिक का जुर्माना जमा करवाया है और किभी तरह की कोई जब्ती नहीं की गई। बता दें, छापेमारी अभियान से नाराज व्यापारियों ने सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। लखनऊ, चित्रकूट, कन्नौज, गोरखपुर और बस्ती सहित कई जिलों में व्यापारी सड़कों पर उतर आए थे। व्यापारियों ने छापेमारी बंद नहीं करने पर अनिश्चितकालीन बंदी करने की चेतावनी दे दी थी। जिसके बाद इस छापेमारी अभियान पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।