Weather Information: गलन भरी ठंड की चपेट में यूपी, पश्चिमी हिस्सों में आज चलेगी शीत लहर
मौसम की जानकारी: यूपी को पहाड़ों से आती बर्फीली पछुआ हवाओं ने पूरी तरह से गलन भरी ठंड की चपेट में ले लिया है। मौसम मौसम विज्ञानियों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है।;
यूपी में इस समय पूरी तरह से गलन भरी ठंड की चपेट में है। पहाड़ों से आती बर्फीली पछुआ हवाओं की वहज से प्रदेश की ऐसी स्थिति है। सूबे में बीते दिन भी बर्फीली हवाओं का कहर रहा। जिसकी वजह से प्रदेश के लोग कंपकपाते नजर आये। यूपी में बरेली व मेरठ में तापमान 3 डिग्री के करीब जा पहुंचा है। मौसम विज्ञानियों ने पश्चिमी यूपी में शुक्रवार को शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में शीतलहरी की बात की गई है। पश्चिमी यूपी के ज्यादातर इलाकों में दिन भर कंपकपाती ठंड की स्थिति हावी रहेगी।
बर्फीली पछुआ हवाओं के जारी रहने की वजह से यूपी में दिन के न्यूनतम व अधिकतम तापमान में भारी गिरावट देखी गई। यूपी में बरेली 3.3, मेरठ 3.5, फतेहगढ़ 4.7 डिग्री के साथ सबसे ठंडे स्थान रहे। राजधानी लखनऊ समेत पूर्वी यूपी व पश्चिम यूपी के ज्यादातर हिस्सों दिन का न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। यूपी के अधिकांश हिस्सों में दिन में खिली धूप के बाद भी पछुआ हवाओं के झोंकों अधिकतम पारा भी कई जगह तेजी से गिरा। जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर, नजीबाबाद, सहारनपुर, बरेली, अलीगढ़, मेरठ और हमीरपुर में दिन का अधिकतम तापमान 15 से 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। अधिकतम व न्यूनतम पारे में गिरावट के चलते यूपी में जनजीवन अस्त व्यस्त है। प्रदेश में सड़कों पर शाम के बाद निकले सभी लोग भारी भरकम गर्म कपड़ों में नजर आये।