इंदौर में 100 साल की बुजुर्ग महिला ने जीती कोरोना से जंग, लोगों ने तालियों से किया स्वागत

पहली रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद इन्हें 14 दिन तक अरविंदो अस्पताल में किया गया था भर्ती। पढ़िए पूरी खबर-;

Update: 2020-05-22 06:37 GMT

इंदौर। कोरोना के चलते मध्यप्रदेश में कोहराम मचा हुआ है। वहीं मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से एक राहत भरी खबर आई है। दरअसल एक 100 साल की बुजुर्ग महिला ने कोरोना की जंग जीत ली है।

बुजुर्ग महिला इंदौर के नेहरू नगर की रहने वाली हैं, उनक नाम चंदाबाई परमार है, इनकी पहली रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद इन्हें 14 दिन तक अरविंदो अस्पताल में भर्ती किया गया था।

अब कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अरविंदो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद परिवार के लोग जब उन्हें नेहरू नगर स्थित निवास स्थान पर लेकर आए तो आस-पास के रहवासी एवं परिवार के लोगों ने उनका ताली बजाकर स्वागत किया। 

Tags:    

Similar News