मध्य प्रदेश : जीत-हार पर पार्टी कार्यकर्ताओं में लगी थी अनोखी शर्त, हारने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता को मुंडाना पड़ा सिर
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने अपना सिर का बाल मुड़वा लिया है। कांग्रेसी कार्यकर्ता का नाम बीएल सेन है। उन्होंने सिर का बाल इसलिए मुड़वा लिया क्योंकि वे भाजपा के एक कार्यकर्ता से शर्त हार गए हैं।;
भाजपा की प्रचंड जीत के बाद देश-विदेश में खूब चर्चाएं हो रही हैं। लोकसभा चुनाव 2019 की जीत के बाद मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक अनोखी शर्त भी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक कांग्रेसी कार्यकर्ता ने भाजपा कार्यकर्ता से शर्त हारने के बाद अपने सिर का बाल मुंडवा लिया है। कांग्रेसी कार्यकर्ता का नाम बाबूलाल सेन है।
पत्रकारों से उन्होंने बताया कि हमने शर्त लगाई थी कि अगर मोदी पीएम बनते हैं, तो मैं सबके सामने अपना सिर मुंडवाऊंगा और अगर राहुल गांधी पीएम बनते हैं, तो वह (भाजपा कार्यकर्ता) अपना सिर मुंडवाएंगे। अब जब मेरी पार्टी हार गई है, तो मैंने अपना सिर मुंडवा लिया है।
MP: A Congress worker, BL Sen shaved his head after losing a bet to a BJP worker in Rajgarh. He says, "We had a bet that if Modi becomes PM, I'll shave my head & if Rahul Gandhi becomes PM, he (BJP worker) will shave his head. Now that my party has lost, I shaved my head." pic.twitter.com/CNGSr9wiLp
— ANI (@ANI) May 25, 2019
नतीजे आने के बाद भाजपा कार्यकर्ता ने दिलाई याद
नतीजे आने के दूसरे दिन भाजपा के कार्यकर्ता मंडलोई ने सुबह-सुबह अपने साथियों के साथ नाई लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता बाबूलाल सेन के घर पहुंच गए और उन्होंने चुनाव पर लगी शर्त याद दिलाई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता ने अपनी हार मानते हुए मुंडन करा लिया। मुंडन के बाद बाबूलाल ने पत्रकारों से चुनाव से पहले का पूरा किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सीएम कमलनाथ की सरकार ने चार महीने में अच्छा काम किया है। अगर कर्जमाफी का समय बढ़ा दिए होते तो परिणाम कुछ और आ सकते थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App