साहब वहशी ने खराब कर दी मेरी जिंदगी, पीड़ित पत्नी ने दरिंदे पति के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

पुलिस के अनुसार न्यू शोभापुर रांझी निवासी रूपा वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी शादी 21 अप्रैल 2019 को नरसिंह नगर रांझी निवासी मनप्रीत गुजराल के साथ हुई थी। रूपा वर्मा के मुताबिक शादी के सप्ताह भर बाद ही पति उसे प्रताड़ित करने लगा वह उस पर अप्राकृतिक संबंध का दबाव डालता था।;

Update: 2019-09-03 04:59 GMT

जबलपुर। साहब...मेरे साथ धोखा हुआ है। मैंने जिस व्यक्ति से शादी की वह पहले से दो-दो शादियां करके बैठा था और अपने को कुंवारा बताकर मुझसे भी शादी कर लिया। शादी के बाद से ही वह वहशी मेरे साथ बिना मर्जी के न सिर्फ अप्राकृतिक कृत्य कर मुझे शारीरिक प्रताड़ना देने लगा बल्कि मेरी छोटी बहन पर भी बुरी नीयत रखता था। उक्त गुहार लगाते हुए रांझी थाना पहुंची पीड़िता फूट-फूटकर रोने लगी। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर वहशी पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश देना शुरु कर दी है।

ये है मामला-

पुलिस के अनुसार न्यू शोभापुर रांझी निवासी रूपा वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी शादी 21 अप्रैल 2019 को नरसिंह नगर रांझी निवासी मनप्रीत गुजराल के साथ हुई थी। रूपा वर्मा के मुताबिक शादी के सप्ताह भर बाद ही पति उसे प्रताड़ित करने लगा वह उस पर अप्राकृतिक संबंध का दबाव डालता था। उसकी नियत उसकी बहन के प्रति भी खराब थी वह उस पर दबाव डालता था कि अपने साथ बहन को भी रखे। जिसका उसने जब विरोध किया तो मनमीत ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।

एफआईआर कॉपी से खुलासा-

पीड़िता रूपा ने बताया कि मनप्रीत का इसके बाद भी मन नहीं भरा तो वह उसके मायके आकर मारपीट करता रहता था। ससुराल में रहने के दौरान सास के मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ उसे एक एफआईआर की कॉपी मिली थी। जिससे पता चला कि मनप्रीत कि पहले भी शादी हो चुकी है 2014 में उसकी पत्नी रही पिंकी गुजराल ने उसके खिलाफ मारपीट और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी शिकायत में जेनिफर बानो नाम की एक महिला का भी जिक्र आया है। पुलिस ने रूपा की शिकायत पर मनप्रीत के खिलाफ धारा 494, 498 ए, 506 भादवि का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News