बुधनी के घनघोर जंगल में रस्सी से बंधा मिला सात दिन से लापता युवक, रंग लाई पुलिस की मेहनत
युवक बुधनी के विध्याचल पर्वत पर मृगननाथ बाबा के समीप घने जंगल और सैकड़ों फीट ऊपर पहाड़ पर खाई में बंधा हुआ मिला;
सिहोर। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक को खोजने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। युवक बुधनी के विध्याचल पर्वत पर मृगननाथ बाबा के समीप घने जंगल और सैकड़ों फीट ऊपर पहाड़ पर खाई में बंधा हुआ मिला। युवक का नाम सुमित मेहरा बताया जा रहा है। सुमित ने बताया उसका अपहरण हुआ था।
बता दें कि 22 दिसंबर को सुमित मेहरा होशंगाबाद से लापता हुआ था। जिसके बाद होशंगाबाद एवं बुदनी पुलिस ने संयुक्त रुप से सर्च अभियान चलाया और 30 दिसंबर को रात करीब 2 बजे लापता युवक को विध्याचल पर्वत के समीप घने जंगल से ढूंढ निकाला।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App