साध्वी प्रज्ञा के चेहरे पर कालिख पोतने वाले को 5 लाख रुपए का इनाम
भीम आर्मी ने भोपाल सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के चेहरे पर कालिख पोतने वाले को 5 लाख का इनाम देने का ऐलान किया।;
भोपाल. भीम आर्मी ने भोपाल सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के चेहरे पर कालिख पोतने वाले को 5 लाख का इनाम देने का ऐलान किया। भीम आर्मी के महाराष्ट्र प्रमुख अशोक कॉम्बले ने बुधवार को मुंबई में मीडिया से बातचीत में कहा कि जो व्यक्ति प्रज्ञा ठाकुर के मुंह पर कालिख पोतेगा, उसे पांच लाख रुपए का पुरस्कार और सम्मान किया जाएगा। भीम आर्मी का कहना है कि साध्वी प्रज्ञा ने मुंबई के आतंकी हमले में शहीद हुए हेमंत करकरे का अपमान किया है।
आपको बता दें कि साध्वी ने शहीद हेमंत करकरे की शहादत पर विवादित बयान दिया था। भोपाल में साध्वी ने कहा कि मैंने हेमंत करकरे से कहा था कि तुमने मुझे इतनी यातनाएं दीं कि तेरा सर्वनाश होगा। गिरफ्तारी के ठीक सवा महीने बाद आतंकियों ने उनका अंत कर दिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App