झाबुआ उपचुनाव पर बोले नरोत्तम मिश्रा, भानु भूरिया अच्छी लड़ाई लड़ रहे है परिणाम का इंतज़ार करिए

मध्यप्रदेश झाबुआ उपचुनाव की मतगणना जारी है। भूरिया वर्स भूरिया का मुकाबला बड़ा ही दिलचस्प दिखाई दे रहा है।;

Update: 2019-10-24 05:44 GMT

झाबुआ। मध्यप्रदेश झाबुआ उपचुनाव की मतगणना जारी है। भूरिया वर्स भूरिया का मुकाबला बड़ा ही दिलचस्प दिखाई दे रहा है। किसी राउंड की गिनती में कभी कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया आगे हो जाते हैं तो कभी बीजेपी प्रत्याशी भानु भूरिया आगे हो जाते हैं। फिलहाल सातवें राउंड की मतगणना पूरी होने तक कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया 4051 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं झाबुआ विधानसभा उपचुनाव भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है भाजपा ने इस सीट पर जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

इस बीच पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि झाबुआ कांग्रेस की परंपरागत सीट है। भानु भूरिया अच्छी लड़ाई लड़ रहे है अभी परिणाम का इंतज़ार है। कांग्रेस की सरकार अल्पमत की सरकार है बहुमत तो है नही, कुछ भी कर ले सरकार उहापोह की स्थिति में ही है। लक्ष्मण सिंह के दिग्विजय सिंह के घर धरना देने पर नरोत्तम मिश्रा दोनों भाइयों ने सरकार पर दबाब बनाया सबने देखा। यहां तो प्रेशर पॉलिटिक्स चल रही है, दबाब बनाओ काम कराओ।

नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास ना तो नीति है, ना नेता और ना ही नियम है। इसी का परिणाम है कि कांग्रेस का सूर्य अस्ताचल की ओर है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के चुनाव देखकर ऐसा लग रहा है कि वे लोग अब चेहरा दिखाने के काबिल नहीं बचे। जो लोग कहते थे कि वीर सावरकर को भारत रत्न मिलेगा, तो वह काला दिन होगा। महाराष्ट्र और हरियाणा की जनता ने वीर सावरकर जी को भी भारत रत्न मिले, इस पर मुहर लगाई है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News