सिंहस्थ घोटाला मामले में रतलाम सांसद जीएस डामोर व तीन अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज

सिंहस्थ 2016 (Ujjain Simhastha) में धांधली के मामले में ईओडब्ल्यू ने तत्कालीन इंजीनियर एंड चीफ पीएचई तथा वर्तमान रतलाम भाजपा सांसद जीएस डामोर (Guman Singh Damor) सहित तीन अन्य अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।;

Update: 2019-12-04 04:32 GMT

उज्जैन। सिंहस्थ 2016 (Ujjain Simhastha) में धांधली के मामले में ईओडब्ल्यू ने तत्कालीन इंजीनियर एंड चीफ पीएचई तथा वर्तमान रतलाम भाजपा सांसद जीएस डामोर (Guman Singh Damor) सहित तीन अन्य अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि सिंहस्थ 2016 में पीएचई द्वारा पानी की सप्लाय के लिए 1200 टंकियां साढ़े 12 करोड़ रुपए में खरीदी गई थी। इंदौर के आत्मजीत सलूजा ने शिकायत की थी कि खरीदी में गड़बड़ी की गई है। ईओडब्ल्यू  के सूत्रों का कहना है कि जांच में आर्थिक गड़बड़ियों की पुष्टि हुई है। इसके बाद ही मामला दर्ज किया गया है। 

क्या था मामला - EOW को सिंहस्थ 2016 के दौरान टंकी खरीद में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। इसमें तत्कालीन PHE चीफ इंजीनियर जी एस डामोर, तत्कालीन कार्यपालन यंत्री, उप और सहायक यंत्री सहित टेंडर कमेटी के पदाधिकारियों पर अनियमितता के आरोप लगे थे। 12 करोड़ की पानी की टंकी खरीदने के लिए तीन बार टेंडर किए गए और फिर बाज़ार की कीमत से ज़्यादा दाम पर टंकियां ख़रीदी गयीं।  इसमें भी दो ठेके एक ही कंपनी को अलग-अलग दर पर दे दिए गए। 5 हजार लीटर की टंकी बाजार दर से काफी अधिक दर पर 40 हजार रुपए में खरीदी तथा 2 हजार लीटर की टंकी भी 16 हजार रुपए में खरीदी गई।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News