मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, कहा- ईमानदारी से निभाने होंगे अपने कर्तव्य

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश के नगारिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकानाएं दी हैंं। मुख्यमंत्री ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, महापुरुषों के त्याग, संघर्ष व बलिदान से हमें यह गौरवशाली दिन देखने को मिला है।;

Update: 2019-08-15 02:30 GMT

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश के नगारिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकानाएं दी हैंं। मुख्यमंत्री ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, महापुरुषों के त्याग, संघर्ष व बलिदान से हमें यह गौरवशाली दिन देखने को मिला है। उन शहीदों और महापुरुषों को शत् शत् नमन। आज के दिन देश की एकता-अखंडता के प्रति जागरूक रहकर देश-प्रदेश की उन्नति,प्रगति,समृद्धता में सहभागिता का संकल्प लें।

भारत की आजादी को ज्यादा अर्थपूर्ण बनाने के लिए हर नागरिक को ईमानदारी से अपने कर्तव्य निभाने होंगे। प्रदेशवासियों को देश की एकता और अखंडता के प्रति हमेशा जागरूक रहना चाहिए और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए हमेशा चैतन्य रहना चाहिए।

सीएम कमलनाथ ने कहा कि गणतंत्र अपने देश की पहचान है, संस्कृति है, अपने देश की सभ्यता और एकता है। हम इसे कायम रखें और हमें ऐसा एहसास करें कि भारत ही एक ऐसा देश है, जहां इतनी विभिन्नता है। फिर भी भारत एक झंडे के नीचे खड़ा है। यह हमारे शहीदों के योगदान और हमारे पूर्वजों की देन है, जिन्होंने हमारे देश को संविधान दिया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News