सीएम कमलनाथ ने पुलिस को दिए निर्देश, कहा - बहन, बेटियों की सुरक्षा में किसी तरह की कोताही न बरतें
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पूर्व की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए प्रदेश कहा कि बीजेपी के कार्यकाल में प्रदेश में अपराध बढ़ा और राज्य बदनाम हुआ। लेकिन हम इस दाग़ को धोने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं।;
भोपाल। प्रदेश में बढ़ रहे महिला अत्याचारों को रोकने के लिए कमलनाथ सरकार कड़े कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया है कि बहन-बेटियों, महिलाओं की सुरक्षा व उनको सम्मान दिलाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पूर्व की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए प्रदेश कहा कि बीजेपी के कार्यकाल में प्रदेश में अपराध बढ़ा और राज्य बदनाम हुआ। लेकिन हम इस दाग़ को धोने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं।
महिलाओं , बहन- बेटियों के साथ होने वाले अपराधों को लेकर हमारी सरकार गंभीर होकर ऐसे अपराध व अपराधियों के प्रति सजग रहकर कड़ा रवैया अपनाये हुई है व इन्हें कड़ी सज़ा दिलाने के प्रति कटिबद्ध होकर निरंतर कार्य कर रही है।
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) December 4, 2019
3/5
मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को महिला लिए समुचित सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने का सख्त निर्देश दिया है। अपने ट्वीट में कमलनाथ ने लिखा है कि प्रदेश में बहन-बेटियों, महिलाओं की सुरक्षा व उनको सम्मान दिलाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। यह हमारे वचन पत्र का प्रमुख बिंदु है। इसको लेकर हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। हम नारों, घोषणाओं, दिखावटी अभियानों व नामों में विश्वास नहीं करते हैं।
स्कूल -कालेज,होस्टलों के आसपास बहन-बेटियों की सुरक्षा के समुचित इंतज़ाम तथा महिलाओं के कार्यस्थलों के आसपास समुचित सुरक्षा के प्रबंध किये जावे
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) December 4, 2019
इस तरह की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही हो
बहन-बेटियों से संवाद कर उनकी सुरक्षा से जुड़े सुझाव लेकर उन पर भी तत्परता से अमल किया जावे.
5/5
पुलिस को दिए निर्देश -
इसके साथ ही सीएम ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया है कि महिलाओं, बहन-बेटियों की सुरक्षा में कोई कोताही न बरतेें। असामाजिक तत्वों के ख़िलाफ़ सतत अभियान चलाया जाए। इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के समुचित इंतजाम के लिए कमलनाथ ने स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल के आसपास सुरक्षा के प्रबंध किये जाने की बात कही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App