CM कमलनाथ ने 6 मंत्रियों की बर्खास्तगी के लिए राज्यपाल को लिखा पत्र

सिंधिया समर्थक मंत्रियों को बर्खास्त करने का लिया गया फैसला। पढ़िए पूरी खबर -;

Update: 2020-03-10 11:34 GMT

भोपाल। मध्यप्रदेश की सियासत में भारी उथल-पुथल मची हुई है और हर पल नये राजनीतिक समीकरण देखने को मिल रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छह मंत्रियों का बर्खास्त करने का फैसला ले लिया है। सीएम कमलनाथ ने इमरती देवी, तुलसी सिलावट, गोविंद सिह राजपूत, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह और प्रभुराम चौधरी की बर्खास्तगी के लिए राज्यपाल लालजी टंडन को पत्र भेज दिया है।

मुख्यमंत्री कमलनाथ की कुछ मंत्रियों और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ बैठक हुई। इसके बाद सिंधिया समर्थक मंत्रियों को बर्खास्त करने का फैसला लिया गया। बता दें कुछ देर पहले ही 6 मंत्री समेत 17 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। इस से पहले खुद भी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपना इस्तीफा दे दिया था। किसी भी वक़्त सिंधिया औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो सकते हैं।  




 


Tags:    

Similar News