मृत मजदूरों के परिजनों को दिए जायेंगे 5 लाख, सहायता के लिए विशेष टीम औरंगाबाद रवाना

मुख्यमंत्री ने मृतक मजदूरों के परिवार को 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की है। पढ़िए पूरी खबर-;

Update: 2020-05-08 04:34 GMT

भोपाल। आज सुबह औरंगाबाद करमाड रेलवे स्टेशन के पास हुए हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है। इस भयानक घटना से पूरे देश में शोक का माहौल है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से फोन पर चर्चा कर हादसे की जांच और मृतक मजदूरों के परिवारों की सहायता करने की मांग की है। इसके अलावा मृत मजदूरों के परिवार को 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की गई है।

मध्य प्रदेश सरकार एक विशेष विमान और टीम औरंगाबाद भेज रही है, जो घायल मजदूरों के उपचार सहित मृतक मजदूरों की समुचित व्यवस्था करेगी। इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के संपर्क में है और घायल मजदूरों के उपचार संबंधी अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ले रहे हैं।




 


Tags:    

Similar News