शहीद हेमंत करकरे को लेकर प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज
बता दें कि बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा को भोपाल से अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस की तरफ से दिग्विजय सिंह मैदान में है। अब भोपाल की सीट सबसे दिलचस्प सीट हो गई है। साध्वी ने दिग्विजय को पहले दिन से ही निशाने पर लिया है।;
भोपाल। मुंबई हमले में शहीद हुए ATS चीफ हेमंत करकरे पर विवादित बयान देने के मामले में साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की गई है। बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ने मुंबई हमले में शहीद हुए ATS चीफ हेमंत करकरे पर विवादित बयान दिया था, उन्होंने कहा कि, 'हेमंत करकरे की आतंकवादियों द्वारा हत्या उनके कर्मों की सजा है। जो कि उन्होंने मुझे गलत तरीके फंसाकर की। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि, 'एक राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के सदस्य को उन्होंने भेजा, हेमंत करकरे को उन्होंने मुंबई बुलाया। उस समय मैं मुंबई जेल में थी।
Madhya Pradesh Chief Electoral Officer: Complaint received against BJP Lok Sabha candidate for Bhopal, Pragya Singh Thakur, for her comments on 26/11 martyr (former Mumbai ATS Chief Hemant Karkare). Cognizance taken. The matter is under enquiry. (File pic of Pragya Singh Thakur) pic.twitter.com/CiHl0a1WgD
— ANI (@ANI) April 19, 2019
राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के सदस्य ने हेमंत करकरे को बुलाकर कहा कि जब तुम्हारे पास सबूत नहीं है तो साध्वी जी को छोड़ दो। बिना सबूत के इनको रखना गैरकानूनी है। लेकिन उसने कहा कि, मैं कुछ भी करूंगा, कहीं से भी सबूत लेकर आऊंगा, लेकिन साध्वी को नहीं छोडूंगा।' साध्वी ने आगे बोला कि, 'ये उसकी कुटिलता थी, ये देशद्रोह था, ये धर्म विरुद्ध था। वो मुझसे तमाम तरह के प्रश्न करता था कि ऐसा क्यों हुआ? वैसा क्यों हुआ? मैं उसे कहती मुझे क्या पता भगवान जाने तो उसने कहा कि, क्या मुझे ये जानने के लिए भगवान के पास जाना पड़ेगा। मैंने कहा, बिल्कुल अगर आपको आवश्यकता है तो आप जरूर जाइए।'
बता दें कि बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा को भोपाल से अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस की तरफ से दिग्विजय सिंह मैदान में है। अब भोपाल की सीट सबसे दिलचस्प सीट हो गई है। साध्वी ने दिग्विजय को पहले दिन से ही निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय के कारण ही उनको प्रताड़ित होना पड़ा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App