नागरिकता संशोधन बिल पर बोले कमलनाथ के मंत्री- 'तुम्हारे बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है'

Update: 2019-12-12 07:58 GMT

भोपाल। नागरिकता संशोधन बिल को लेकर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आरिफ अकील का विवादित बयान सामने आया है। मंत्री आरिफ अकील ने कहा कि कोई बिल पास कर लो कोई कानून बना लो। इसे(भारत को) बनाने में सभी बुजुर्गों का खून शामिल है।.. तुम्हारे बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है। उन्होंने कहा इनके बाप भी हमारा बाल बांका नहीं कर सकते...हम यहां थे हम यहां मरेंगे भी तो यही दफन होंगे‌। बता दें कि नागरिकता संशोधन बिल बुधवार को राज्यसभा से भी पास हो गया है। संसद में बिल का भारी विरोध करने के बाद अब कांग्रेस पार्टी ने इस बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट मे याचिका दायर की है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News