झाबुआ उपचुनाव को लेकर वोटिंग जारी, कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने डाला वोट Watch Video

मध्यप्रदेश के झाबुआ विधानसभा उप चुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। सोमवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। यहां मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भानु भूरिया और कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया के बीच है।;

Update: 2019-10-21 05:15 GMT

झाबुआ। मध्यप्रदेश के झाबुआ विधानसभा उप चुनाव के लिए आज  वोट डाले जा रहे हैं। सोमवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। यहां मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भानु भूरिया और कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया के बीच है। कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने अपने मत का प्रयोग किया। 

Full View

आपको बता दें कि यहां कुल 2,77,599 मतदाता उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेंगे। मतदाताओं में 1,39,330 पुरूष मतदाता, 1,38,266 महिला मतदाता एवं तीन तृतीय लिंग मतदाता हैं। विधानसभा झाबुआ में कुल 356 मतदान केंद्रों पर दो हजार से अधिक सरकारी कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News