प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर भड़की कांग्रेस, कहा- साध्वी को संसद नहीं मंदिर की जिम्मेदारी सौंप देनी चाहिए
मध्यप्रदेश भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के विपक्ष की मारक शक्तियों के कारण भाजपा के बड़े नेताओं की असमय मौत वाले विवादित बयान पर एक फिर कांग्रेस भड़क उठी है।;
मध्यप्रदेश भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के विपक्ष की मारक शक्तियों के कारण भाजपा के बड़े नेताओं की असमय मौत वाले विवादित बयान पर एक फिर कांग्रेस भड़क उठी है। प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान पर नेताओं तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कि प्रज्ञा को संसद में नहीं बल्कि हमेशा के लिए मंदिर की जिम्मेदारी देनी चाहिए। इससे भगवान और जनता दोनों का भला होगा।
उच्च शिक्षा, युवा एवं खेल मंत्री जीतू पटवारी ने कहा, आज के युग में इस तरह की अंधविश्वासी बातें करना ठीक नहीं है। उन्होंने तो प्रज्ञा ठाकुर की सोच को दुख देने वाला बताते हुए कहा, जब बीजेपी नेताओं के दुनिया से अलविदा कहने पर देश गमगीन है, ऐसे माहौल में इस तरह के बेतुके बयान से नेताओं को बचना चाहिए।
वहीं लोक निर्माण एवं पर्यावरण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि इसका जवाब तो पीएम साहब को देना चाहिए कि कैसे-कैसे लोगों को सांसद बना दिया। प्रज्ञा ठाकुर को तो किसी मंदिर की जवाबदारी दे देना चाहिए थी। इसी में भगवान और जनता दोनों का भला होगा। अगर प्रज्ञा से ये भी ना बने तो उन्हें पार्षद बना दिया जाए। इस तरह की सोच रखने वाली साध्वी पर अफसोस होता है।
दरअसल, आज भोपाल प्रदेश बीजेपी कार्यालय में पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली और मध्य प्रदेश के ही पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के देहांत के बाद एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई थी। इसमें पार्टी के तमाम नेता इकट्ठा हुए थे इसी दौरान प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने विपक्षी पार्टियों को निशाने पर लिया।
प्रज्ञा ठाकुर ने एक पुराने किस्से का जिक्र करते हुए कहा कि मैं जब चुनाव लड़ रही थी तो एक महाराज जी आए थे जिन्होंने मुझसे कहा कि ये बहुत बुरा समय चल रहा है, अपनी साधना को बढ़ा लो, विपक्ष एक मारक शक्ति का प्रयोग आपकी पार्टी और नेताओं के लिए कर रहा है इसलिए आप सावधान रहें।
प्रज्ञा ने कहा कि इस बात को मैं तब भूल गई थी पर अब जब ये सब देखती हूं कि हमारी पार्टी के एक एक नेताओं का देहांत हो रहा है तो मुझे लगता है कि ये सच तो नहीं। उन्होंने आखिर में कहा कि हमारी पार्टी के शीर्ष नेता असमय ही हमारे बीच से जा रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App